गूगल ने भारत के महान क्रिकेटर दिलीप सरदेसाई को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी है। सर्च इंजन गूगल ने अपने होम पेज पर दिलीप सरदेसाई का डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। दिलीप नारायण सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 में मागाओ, गोवा में हुआ था। सरदेसाई टेस्ट फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते थे। सरदेसाई को भारतीय क्रिकेटरों का आदर्श क्रिकेटर माना जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने ही टीम ओर खिलाडिय़ों में जज्बा पैदा किया था। खिलाडिय़ों में आत्मविश्वास लबरेज करने वाले सरदेसाई को भारतीय क्रिकेट का इतिहास पुरुष माना जाता है, उन्होंने ही भारतीय क्रिकेट टीम को सफलता हासिल करना सिखाया था। टीम इंडिया में जीत और सफलता की नींव सरदेसाई ने ही डाली थी।
सरदेसाई चकरा देने वाली स्पिन गेंदबाजों की गेंदों को खेलने में माहिर थे। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलने वाले वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते थे। टेस्ट मैचों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से एक से एक बढक़र रिकॉर्ड बनाए हैं। सरदेसाई ने क्रिकेट में अपना पहला बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंटर-यूनिवर्सिटी रोहिंगटन बारिया ट्रॉफी (1959-60) में 87 के एवरेज से 435 रन बनाए थे।
राज्यसभा उपसभापति चुनाव: यहां भी विपक्षी दाव के आगे चित्त हो सकती है बीेजेपी
उन्होंने अपने पहले फस्र्ट क्लास क्रिकेट का पर्दापण इंडियन यूनिवर्सिटी से पाकिस्तान के खिलाफ किया था। (1960-61) भारत दौरे पर आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खिलाफ सरदेसाई ने 87 रन बनाए थे। यह स्कोर उन्होंने 194 मिनट में ही हासिल कर लिया था। इसके बाद सरदेसाई ने उसी टीम के खिलाफ एक बार फिर 106 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी बेंगलोर में खेली। इसके बाद इस टेस्ट सीरीज में उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी के खिलाफ 202 रनों की पारी खेली। इसके बाद उन्हें बॉम्बे रणजी ट्रॉफी में चुन लिया गया। दिलीप सरदेसाई 1960-61 के दौर में भारत के सर्वश्रेष्ठ पांच टेस्ट बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे।
सरदेसाई ने भारत के लिए कुल 30 टेस्ट खेले थे, जिनमें उन्होंने दो दोहरे शतक समेत पाँच शतक लगाए थे। सरदेसाई की किंग्सटन, जमैका के सबाइना पार्क में वेस्ट इंडीज (19 फऱवरी 1971) के खिलाफ खेली गई 212 रनों की पारी को उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में गिना जाता है। इस पारी में उस दौरे सबसे तेज गेंदबाजों से सजी टीम के गेंदबाजों का मुकाबला करते हुए उन्होंने इतना बड़ा स्कोर बनाया था। उनकी यह पारी इतिहास में दर्ज है।
The post ऐसा क्रिकेटर जो टीम इंडिया को जीतना सिखा गया appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vMDaSh
No comments:
Post a Comment