Friday, August 31, 2018

अब पानी के रास्ते भारत को परेशान करने की फिराक में चीन, जानिए पूरा मामला

ड्रेगन यानि चीन हर तरह से भारत को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ता, आए दिन सीमाओं पर अपनी हरकतों से भारतीय सेना से उलझने वाले चीन ने अब नए तरीके से भारत को परेशान करने की कोशिश कर रहा है। भारी बारिश के चलते चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में पानी छोडऩे का फैसला किया है। इससे चीन से सटे भारत के सीमांत राज्य अरुणाचल में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।


advertisement:


अगर चीन पानी छोड़ता है तो ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा जिससे उत्तर पूर्व के दो राज्यों में बाढ़ का खतरा काफी बढ़ जाएगा। गौरतलब है कि ब्रह्मपुत्र नदी चीन से शुरु होकर भारत से गुजरती है। चीन में ब्रह्मपुत्र नदी सांग्पो के नाम से जाना जाता है।

चीनी अलर्ट के बाद भारत में भी चेतवानी जारी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को भी सावधान कर दिया है, और सभी मुख्यालयों के अधिकारियों को सचेत रहने का कहा है, मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक नदी में पानी का लेवल 50 साल के सबसे ज्यादा स्तर पर है। यही कारण है कि चीन ब्रह्मपुत्र में पानी छोड़ सकता है। ब्रह्मपुत्र नदी के आसपास के क्षेत्रों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

अरुंधति राय ने कहा- मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी ध्यान भटकाने की कोशिश

गौरतलब है कि हाल ही में भारत के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन मंत्रालय और चीन के जल संसाधन मंत्रालय के बीच हुए समझौते के तहत यह तय हुआ था कि चीन हर साल बाढ़ के मौसम यानी 15 मई से 15 अक्तूबर के बीच ब्रह्मपुत्र नदी में जल-प्रवाह से जुड़ी सूचनाएं भारत को देगा। इसी के तहत चीन ने पानी छोडऩे की सूचना पहले से ही भारत को दे दी है।

The post अब पानी के रास्ते भारत को परेशान करने की फिराक में चीन, जानिए पूरा मामला appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ny8snD

No comments:

Post a Comment