साइबर क्राइम की घटनाओं से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है. इस बार साइबर क्राइम की शिकार हुई हैं एक्ट्रेस दीप्ति नवल. दिप्ति नवल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें एक शख्स ने उनसे चार लाख रुपए की मांग की है. पैसे नहीं देने के एवज में उनकी ब्राउजर हिस्ट्री को पब्लिक करने की चेतावनी दी गई है. दीप्ति ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में इस बात की शिकायत भी दर्ज करा दी है.
इस मुद्दे पर बात करने के लिए जब दीप्ति से संपर्क किया तो उन्होंने इस पर ज्यादा बात करने से इनकार कर दिया. दीप्ति का कहना था कि उन्हें ये मेल एक ट्रैश मेल है जिसे इग्नोर किया जा सकता है.
धमकी देने वाले ने ये पैसे उनसे बिटकॉइन के रूप में मांगा. जिससे ये साबित नहीं हो पाएगा कि ये पैसा किसके अकाउंट में जाएगा. बिटकॉइन को इंडिया में सरकार ने बैन कर रखा है लेकिन कुछ लोग अवैध तरीके से अब भी इसमें पैसा लगाते रहते हैं.
इसी तरह के मेल इन दिनों कई दूसरे यूजर्स को भी मिल रहे हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मुंबई साइबर क्राइम सेल के बलसिंह राजपूत ने बताया है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों में दस से ज्यादा लोगों के कॉल आ चुके हैं जो इसी तरह की शिकायतें कर रहे हैं.
The post दीप्ती नवल को मिली धमकी, लाखो की मांग appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LVRKSp
No comments:
Post a Comment