टेक महिंद्रा के मुख्य अधिकारी मनोज भट ने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने पहले ही 1,800 युवाओं की नियुक्ति की है। टेक महिंद्रा ने संकेत दिया कि वह अगले साल लगभग 4,000 नए स्नातक युवाओं को को नौकरी देगी। इस कंपनी का कहना है कि वह अब मांग आधारित नियुक्तियों पर केंद्रित है।
मनोज भट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगली तीन तिमाहियों में हम करीब 4,000 लोगों की नियुक्ति करेंगे। मेरे पास फिलहाल पूरा आंकड़ा नहीं है।’ मुंबई में टेक महेंद्र के कर्मचारियों की संख्या जून, 2018 की तिमाही के अंत तक 1,13,552 थी। कंपनी के सॉफ्टवेयर विभाग में 72,462, बीपीओ में 34,700 और सेल्स और सपोर्ट में 6,390 लोग कार्यरत थे।भट ने कहा कि हम महत्वपूर्ण प्रतिभाओं के जाने को लेकर चिंतित हैं लेकिन लोगों के कंपनी छोड़कर जाने से कंपनी की क्षमता प्रभावित नहीं होगी।
The post नौकरी खोजने वालों के लिए अच्छी खबर, टेक महिंद्रा देगी 4,000 नौकरियां appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Kve9AA
No comments:
Post a Comment