राज्यसभा में में उपसभापति पद के लिए आज चुनाव होंगे। मोदी सरकार और विपक्ष ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह और विपक्ष की तरफ से बीके हरिप्रसाद उम्मीदवार हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन फिर भी एनडीए का पक्ष मजबूत नजर आ रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद ने कहा कि विपक्ष एकजुट है और हमारे पास आंकड़े हैं इसलिए हमारी जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल से बात की है। पर फिलहाल दिल्ली की अपनी राजनीती गर्म है।
राज्यसभा में सदस्यों की मौजूदा संख्या 244 है। भाजपा के अनुसार हरिवंश सिंह को उच्च सदन के 126 सदस्यों का समर्थन मिलने जा रहा है। विपक्ष की तरफ से कांग्रेस के उम्मीदवार हरिप्रसाद को 111 वोट मिलने के आसार हैं। हरिवंश सिंह को एनडीए के 91 सदस्यों का वोट मिलना तय है। साथ में भाजपा को उम्मीद है कि तीन मनोनित सदस्यों के अलावा समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद अमर सिंह AIADMK के 13, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के 6, वाईएसआर कांग्रेस के 2, और INLD के एक सदस्य का समर्थन मिलेगा।
सभी को जोड़कर कुल वोट 117 हो रहे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने भी जदयू सदस्य के समर्थन की घोषणा की है जिसके बाद एनडीए उम्मीदवार के पक्ष के वोट 126 हो जाएंगे।संख्याबल में यूपीए का पलड़ा हल्का है। हरिप्रसाद को कांग्रेस के 61 वोटों के अलावा तृणमूल कांग्रेस और सपा के 13-13, टीडीपी के 6, माकपा के 5, बसपा और द्रमुक के 4-4, भाकपा के दो और जेडीएस के 1 सदस्य का समर्थन मिलने की उम्मीद है। यह संख्या 109 होती है। इसके अलावा अगर एक मनोनित और एक निर्दलीय सदस्य ने भी समर्थन कर दिया तो यह संख्या 111 तक ही पहुंच पाएगी।
आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने मतदान में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है और पीडीपी की तस्वीर अभी तक साफ नहीं है। राज्यसभा में मतदान की प्रक्रिया 11 बजे सुबह शुरू होगी।
VIDEO: मैकडोनाल्ड में दो महिलाओं के बीच हुई हाथापाई, ज़ड़े एक-दूसरे को थप्पड़
The post उपसभापति चुनाव के दांवपेंच, NDA के हरिवंश का पलड़ा भारी appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vNevNC
No comments:
Post a Comment