राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव जेडीयू सांसद और NDA के उम्मीदवार हरिवंश ने जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस के बी के हरिप्रसाद को हराया। राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडू ने जैसे ही हरिवंश सिंह की जीत का ऐलान किया तभी PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनकी सीट पर जाकर बधाई दी।
राज्यसभा में PM नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि हरिवंश जी कलम के बड़े धनी हैं। हरिवंश जी चंद्रशेखर जी के चहेते थे। जिस भूमि (बलिया) से यह आते हैं, आजादी की लड़ाई में उसकी बड़ी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अब सबकुछ हरि के भरोसे है।
वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने अपने संबोधन में हरिवंश को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि हरिवंश जी पहले NDA के प्रत्याशी थे, लेकिन चुनाव जीतने और उपसभापति बनने के बाद यह पूरे सदन के हो गए हैं किसी एक पार्टी के नहीं। वह अपना काम अच्छे से करें।
वोटिंग से पहले ही हरिवंश की जीत तय मानी जा रही थी। बीजू जनता दल ने हरिवंश का समर्थन करने के संकेत देकर जहां विपक्ष की उलटफेर करने की उम्मीदों को झटका दे दिया । वहीं BJP से नाराज शिवसेना ने हरिवंश के समर्थन में प्रस्ताव देकर NDA को सियासी राहत दी है।
हलाला पीड़ित महिलाएं पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग, बयान की दास्तां
The post PM मोदी ने हरिवंश को दी जीत की बधाई appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M2LYyq
No comments:
Post a Comment