Thursday, August 9, 2018

बंगाल BJP के प्रमुख दिलीप घोष के कार पर हुआ हमला

बांकुरा जिले के खतरा में पश्चिम बंगाल BJP के अध्यक्ष दिलीष घोष की कार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने यह बताया कि यह घटना उस समय हुई जब इलाके में पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर पर रात के खाने के बाद घोष खतरा में अपने होटल वापस लौट रहे थे।


advertisement:


घोष ने यह बताया कि कल रात कुछ बदमाशों ने मेरे वाहन पर कुछ पत्थर फेंके, वे BJP को भी अपशब्द कह रहे थे। विधायक ने पुलिस के समक्ष एक शिकायत भी दर्ज करायी। BJP ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले बदमशों का ‘सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ ताल्लुक’ है।

वहीं बांकुरा जिला TMC नेतृत्व ने आरोप को ‘आधारहीन’ करार दिया और कहा कि हमला राज्य BJP में मची अंदरूनी कलह का नतीजा है और इसका सत्तारूढ़ पार्टी से कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ नादिया जिले के चकदाहा में एक बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे BJP के एक अन्य नेता और पूर्व विधायक के कार पर कल अज्ञात लोगों ने हमला किया।

मारुति लांच करने वाली है सबसे सस्ती कार, 34 किलोमीटर प्रतिलीटर का होगा माइलेज

The post बंगाल BJP के प्रमुख दिलीप घोष के कार पर हुआ हमला appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2npXoOg

No comments:

Post a Comment