Friday, September 7, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (07/09/2018)

प्रमुख समाचार (07/09/2018)

मायावती ने कहा, SC/ST एक्ट के साथ बीजेपी ने किया खिलवाड़


advertisement:


बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST एक्ट) में संशोधन के खिलाफ ‘भारत बंद’ को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का षडय़ंत्र करार देेते हुए आज यह कहा कि यह गलत आर्थिक नीतियों से आम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है।

पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद

कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में के खिलाफ 10 सितंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों से भी वे ‘भारत बंद’ का समर्थन माँगा है। कांग्रेस का कहना है कि यह बंद सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक होगा जिससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो।

जम्मू-कश्मीर के DGP एसपी वैद का तबादला, दिलबाग सिंह होंगे नए DGP

जम्मू-कश्मीर के DGP एस.पी. वैद्य को बृहस्पतिवार देर रात उनके पद से हटा दिया गया। आपको बता दे की पुलिस महानिदेशक (कारागार) दिलबाग सिंह को राज्य के पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है। गृह विभाग के प्रधान सचिव द्वारा आदेश में यह कहा गया है कि 1986 बैच के IPS अधिकारी वैद्य का तबादला यातायात आयुक्त के पद पर किया गया है।

KCR ने राहुल गाँधी को बताया देश का सबसे बड़ा जोकर

तेलंगाना राष्ट्र समिति(TRS) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को CM पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। इस्तीफे के बाद राव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के सबसे बड़े मसखरे हैं। राज्यपाल ईएसएल नरासिम्हन के राज्य विधानसभा को भंग किए जाने के तत्काल बाद राव ने यहां TRS भवन में एक खचाखच भरे पत्रकार सम्मेलन में विधानसभा को भंग करने के कारणों का खुलासा किया और यह भी कहा कि पूरे देश ने देखा है कि किस तरह गांधी संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान PM नरेंद्र मोदी से गले मिले और बाद में कैसे उन्होंने आंख मारी।

कांग्रेस नेता बोले, राम कदम की जीभ काटने वाले को दूंगा 5 लाख रुपये

महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री ने कथित तौर पर यह ऐलान किया कि वह BJP विधायक राम कदम की जीभ काट कर लाने वाले को इनाम देंगे। आपको बता दे की BJP विधायक लड़की का अपहरण कर लेने संबंधी अपनी एक कथित टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं।

2+2 Dialogue: सीतारमण बोलीं-हम आतंकवाद के खतरे से मिलकर लड़ेंगे

भारत ओर अमेरिका के बीच हुई ऐतिहासिक 2+2 वार्ता को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत-अमेरिका 2+2 संवाद (Dialogue) रचनात्मक, सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण रहा है। बैठक के बाद उन्‍होंने एक प्रेस वक्‍तव्‍य में अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्‍स मेट्टिस और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को उनके विजन और प्रतिबद्धता के लिए धन्‍यवाद दिया।

अमेरिका के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों ने की PM मोदी से मुलाकात

भारत एवं अमेरिका के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की ‘टू प्लस टू’ बैठक के बाद केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और वहां के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने PM नरेन्द्र मोदी से भेंट की। आपको बता दे की सात लोक कल्याण मार्ग स्थित PM आवास पर हुई इस मुलाकात में मंत्रियों ने PM को बैठक के निष्कर्षों से अवगत कराया। इस अवसर पर विदेश सचिव विजय गोखले, रक्षा सचिव संजय मित्रा, अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

मालदीव में सुनिश्चित हो स्वतंत्र और निष्प्क्ष राष्ट्रपति चुनाव: अमरीका

मालदीव में लोकतंत्र में लगातार हो रहे ह्रास पर अमेरिका ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए यह कहा कहा है कि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में अगर आसन्न राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होते हैं तो मुख्य अधिकारियों के खिलाफ बहुत ही ‘‘उचित कदम’’ उठाए जाएंगे ।

गोवा: होटल में साइकिलिंग करते दिखे सलमान

सलमान खान ने गोवा पहुंचकर बिग बॉस के 12वें सीजन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। सलमान खान फुरसत के पलों में काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वह फुर्सत के पलों में साइकिलिंग करते हुए दिखे। बिग बॉस के कन्टेंसटेंट के नामों की लिस्ट भी वायरल हो गई है।

उत्तर प्रदेश रणजी क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं होंगे सुरेश रैना

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना को बहुत बड़ा झटका लगा है। लखनऊ के क्रिकेटर अक्शदीप नाथ को उत्तर प्रदेश की रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सुरेश रैना की जगह लेंगे । आपको बता दे की उत्तर प्रदेश की वनडे टीम की कप्तानी रैना ही करते रहेंगे।

विस्तार से पढ़ने के लिए www.businesssandesh.in या  www.navyugsandesh.com पर जाये। ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए बिज़नेस सन्देश (Business Sandesh) का फेसबुक पेज लाइक करें। हमसे जुड़े रहने के लिए नवयुग सन्देश (बिज़नेस सन्देश ग्रुप) का हिंदी न्यूज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ( यहाँ क्लिक करें)

The post एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (07/09/2018) appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CqGOrE

No comments:

Post a Comment