बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST एक्ट) में संशोधन के खिलाफ ‘भारत बंद’ को भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का षडय़ंत्र करार देेते हुए आज यह कहा कि यह गलत आर्थिक नीतियों से आम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है।
मायावती ने कहा कि BJP शासित कुछ राज्यों में भारत बंद का आयोजन वास्तव में BJP और RSS का जातिवादी एवं चुनावी षडय़ंत्र है। BJP की सरकारें आम जनता का ध्यान गलत आर्थिक नीतियों से भटकाना चाहते हैं इसलिये ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं। नोटबंदी और गलत तरीके से वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली लागू करने से कारोबार को बहुत ही जबरदस्त झटका लगा है। इसके कारण बेरोजगारी बढ़ी है और लोगों का पलायन बढ़ा है। पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए BSP प्रमुख ने कहा कि इससे जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि SC/ST एक्ट आदिवासी समाज तथा दलित समाज के सम्मान से जुड़ा है। इसको मूल लाने के प्रयासों से समाज के कुछ वर्गों ने नाराजगी जाहिर की है लेकिन वास्तव में कुछ लोगों में इस कानून का दुरुपयोग करने के बारे बहुत ही गलत धारणा बन गई है। उन्होंने कहा कि कानून का इस्तेमाल राज्य सरकारों की सोच पर निर्भर करता है।
BSP प्रमुख ने कहा कि SC/ST एक्ट की आड़ में BJP और RSS ‘घिनौनी’राजनीति कर रहे हैं। भारत बंद के पीछे ‘कोरी राजनीति, स्वार्थ और चुनावी षडयंत्र’है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ‘जातिवादी उन्माद एवं हिंसा’ का माहौल बनाया जा रहा है।
The post मायावती ने कहा, SC/ST एक्ट के साथ बीजेपी ने किया खिलवाड़ appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Cr7N6x
No comments:
Post a Comment