Sunday, September 9, 2018

आज का राशिफल (09 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- शारीरिक और मानसिक रुप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प सफलता ही प्राप्त होगी। संतानों के विषय में भी आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड के कारण परिवारजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएँगे।


advertisement:


वृष :- प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिणामस्वरूप निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। मानसिक चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे।

मिथुन :- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रवास होने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है। मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कर्क :- आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। उन्हें आय वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिलेगा। सरकारी लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी।

सिंह :- आज आत्मविश्वास की मात्रा आप में अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय त्वरित ले लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरुप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक रहेगी।

कन्या :- शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिकरुप से चिंता बनी रहेगी। मित्रों और स्वजनों के साथ आप को वैचारिक स्तर पर मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध की मात्रा विशेष रहेगी। धार्मिक कार्य में धन का व्यय होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा।

तुला :-  आपका आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक :- आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है।

धनु :-आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएँ है। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान करने के प्रसंग उपस्थित होंगे।

मकर :- अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख- शांति स्थापित होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सुखप्रद घटनाएँ घटेंगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी।

कुंभ :- आज पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से शांति का अनुभव होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा।

मीन :- आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएँ उपस्थित होंगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा।

यह भी देखें:

बाथरूम के वास्तु को न करें नजरअंदाज, होगी आर्थिक हानि

घर में खुशियां लाता है लाफिंग बुद्धा, बस रखें दिशाओं का ख्याल

The post आज का राशिफल (09 सितम्बर 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CHnuq6

No comments:

Post a Comment