मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जीजा और साली के रिश्ते को तार-तार करने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक जीजा ने ही अपनी साली की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने की काशिश की। बात सिर्फ इतनी सी थी कि जीजा उसकी शाली की शादी किसी दूसरी जगह नहीं होने देना चाहता था। आपको बता दे की मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आपरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सायबर अपराध पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी साली की दूसरी जगह शादी रोकने के लिए उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसको बदनाम करने की कोशिश की। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि छतरपुर निवासी फरियादी युवती ने सायबर क्राइम भोपाल में शिकायत देते हुए बताया कि अखिलेश चौबे नामक व्यक्ति उसको फोन कर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा है और उससे शादी न करने पर उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके अश्लील फोटो उस आईडी पर अपलोड करने की धमकी दे रहा है।
शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरु करते हुए जांच के दौरान एक मोबाइल नंबर प्राप्त किया। ये नंबर छतरपुर जिले के ही निवासी अखिलेश चौबे के नाम पर होना पाया गया। पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
The post साली की शादी किसी ओर से ना हो इसके लिए जीजा ने उठाया यह खौफनाक कदम appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wUcIXD
No comments:
Post a Comment