Saturday, September 8, 2018

मोहब्बत ओर भाईचारे का पैगाम देगी कौमी एकता कॉन्फ्रेंस, 16 सितंबर को जयपुर में आयोजित होगी

पीस मिशन सोसायटी की और से कौमी एकता कांफ्रेंस का आयोजन जयपुर मेंं किया जा रहा है। कौमी एकता कॉन्फ्रेंस जयपुर के बिरला सभागार में 16 सितम्बर को 1 बजे से आयोजित की जाएगी। कॉन्फ्रेंस को लेकर पीस मिशन सोसाइटी के राष्ट्रीय संयोजक मौलाना फ़ज्ले हक, कौमी एकता कांफ्रेंस के संयोजक अमीन कागज़ी ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि आगामी 16 सितम्बर को दोपहर 1 बजे, बिरला सभागार, जयपुर में कौमी एकता कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।


advertisement:


पीस मिशन सोसायटी के राष्ट्रिये संयोजक मौलाना फज्ले हक ने बताया कि देश में चल रही आतंकवाद, सांप्रदायिकवाद और जातिवाद के नफरत की चिंगारी को प्यार-मोहब्बत, भाईचारा के जल से भुजा कर अमन-ओ-शांति का संयुक्त अभियान चलाकर देश कि हजार साल पुरानी साझी, विरासत, संस्कृति, गंगा-जमुना तहज़ीब को कौमी एकता की ताक़त से बचाना है।

राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर मचा तहलका: PHOTO

कौमी एकता कांफ्रेंस के संयोजक अमीन कागज़ी के अनुसार कांफ्रेंस में सभी धर्मो के धर्म गुरुओ, समाजसेवकों, राजनेताओं, बुध्दिजीवियों को आमंत्रित किया गया है।

कांफ्रेंस की अध्यक्षता आध्यात्मिक गुरु हजऱत अल्लामा सय्यद मोहम्मद कासिम अशरफ़ किछोछा शरीफ़, (उत्तर प्रदेश), मुख्य वक्ता स्वामी लक्ष्मी शंकराचार्य, संस्थापक, हिन्दू मुस्लिम जन एकता मंच, वक्ता दाता रामेश्वरा नन्द जी महाराज, (बीकानेर), मुख्य अतिथि अशोक गहलोत, संगठन महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, (पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान), उद्घाटनकर्ता सचिन पायलट, अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, विशिष्ठ अतिथि अविनाश पांडे, महासचिव एवं प्रभारी राजस्थान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, सुबोधकांत सहाय पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार, रामेश्वर डूडी, नेता प्रतिपक्ष, राजस्थान विधानसभा, सम्माननीय अतिथि, विवेक बंसल सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, होंगे।

The post मोहब्बत ओर भाईचारे का पैगाम देगी कौमी एकता कॉन्फ्रेंस, 16 सितंबर को जयपुर में आयोजित होगी appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M9Om1q

No comments:

Post a Comment