Saturday, September 8, 2018

शाहिद कपूर – मीरा ने दूसरे बेटे का नाम रखा ‘ज़ैन कपूर’, ये है इसका मतलब

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर सुर्ख़ियों में छाई हुई है| मीशा के जन्म के बाद शाहिद-मीरा दूसरी बार अब माता-पिता बन गए है| शाहिद ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म का खुलासा ट्विटर अकाउंट पर हाल ही में शेयर करके किया था|


advertisement:


ऐश्वर्या राय का खूबसूरत अंदाज, देखें वीडियो

बता दें, शाहिद और मीरा के बेबी बॉय का नाम ज़ैन कपूर रखा गया है जो काफी अनोखा है| ज़ैन शब्द ‘ब्यूटी’ को दर्शाता है| शुक्रवार को शाहिद कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया था, ‘जैन कपूर आ गए हैं और हमारा परिवार पूरा हो गया है. जिन्होंने भी बधाई और आशीर्वाद दिया है उन सभी को मेरी तरफ से शुक्रिया. हम सभी बेहद खुश हैं. सभी को प्यार.’

वीडियो: ऐसे स्पॉट हुए अक्षय कुमार

शाहिद और मीरा की शादी 2015 में हुई थी जिसके एक साल बाद उनकी पहली बेटी मीशा का जन्म हुआ था| शाहिद की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आने वाले हैं| यह फिल्म 21 सितंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी|

The post शाहिद कपूर – मीरा ने दूसरे बेटे का नाम रखा ‘ज़ैन कपूर’, ये है इसका मतलब appeared first on Navyug Sandesh.



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NYZa4o

No comments:

Post a Comment