Sunday, September 9, 2018

राफेल सौदे के कमीशन में अनिल अम्बानी को मिले 21 हजार करोड़ रुपये: प्रशांत भूषण

नई दिल्ली: राफेल विमान के सौदे को लेकर मोदी सरकार लगातार घिरती नजर आ रही है| जहाँ कांग्रेस पुरजोर तरीके से इस मुद्दे को देशभर में उठा रही है तो वही अब सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने भी इस सौदे को लेकर बड़ा खुलासा किया है| उन्होंने उद्योगपति अनिल अम्बानी पर आरोप लगाते हुए कहा है की इस डील में अम्बानी को 21 हजार करोड़ का का कमीशन मिला है| आपको बता दे की इस मुद्दे में लगातार अनिल अम्बानी का नाम सामने आ रहा है|


advertisement:


 

बोफोर्स से की तुलना– भूषण ने राफेल सौदे की तुलना बोफोर्स से की| उन्होंने कहा की “बोफोर्स 64 करोड़ का घोटाला था जिसमे केवल चार प्रतिशत कमीशन दिया गया था लेकिन राफेल उससे भी बड़ा घोटाला है और उसमे अनिल अम्बानी को 21 हजार करोड़ रुपये का कमीशन दिया गया है”|

 

वायुसेना ने कम की अपनी जरूरत– प्रशांत भूषण ने कहा की “वायुसेना को 126 विमानों की जरूरत थी लेकिन उन्होंने इसे कम कर दिया, अब सवाल उठता है की आखिर वायुसेना ने अपनी जरूरतों को कम कैसे किया, उन्हें ऐसा करने के लिए किसने कहा”| इसके अलावा भूषण ने विपक्ष के द्वारा इस मुद्दे की जेपीसी जांच करवाएं जाने का भी समर्थन किया| उन्होंने कहा की इसकी जांच होनी चहिये जिससे कई बड़े नाम सामने आ सकते है|

 

कांग्रेस भी घेर रही है– आपको बता दे की कांग्रेस ने राफेल को लेकर लगातार बीजेपी पर निशाना साधा है| कांग्रेस के बड़े नेता छोटे छोटे शहरो में जाकर प्रेस कांफेंस कर रहे है और जनता के बीच इस मुद्दे को रख रहे है| राफेल में बीजेपी को कैसे घेरा जाए इसके लिए कांग्रेस मुख्यालय में एक मीटिंग बुलाई गई थी और इसका पूरा प्लान बनाया गया था| वही इस मुद्दे में राहुल गाँधी लगातार अनिल अम्बानी का नाम घसीट रहे है जिसके बाद अनिल ने राहुल को पात्र लिखकर कहा था की सभी आरोप बेबुनियाद है और उनका नाम जबरन घसीटा जा रहा है|

 

आपको बता दे की राफेल विमान सौदे में कांग्रेस का कहना है की मोदी सरकार ने इसका दाम जानबूझकर बढाया है और उद्योगपतियों को फायदा पहुचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है|

The post राफेल सौदे के कमीशन में अनिल अम्बानी को मिले 21 हजार करोड़ रुपये: प्रशांत भूषण appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qh7rSH

No comments:

Post a Comment