Sunday, September 9, 2018

सेहत के लिए वरदान समान है सोया हनी मिल्क, जानिए कैसे

इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि सोया मिल्क सेहत के लिए लाभदायक होता है लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि यदि सोया मिल्क में शहद मिलाकर पिया जाए तो इससे कई गुना फायदा होता है। तो चलिए जाते हैं सोया हनी मिल्क से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में-


advertisement:


सोया हनी मिल्क बनाने के लिए आप सबसे पहले सोयाबीन को अच्छी तरह पीसकर दूध में मिलाएं। अब इसमें शाहद डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं और गुनगुना करके पीएं।

आपको शायद पता न हो लेकिन सोया हनी मिल्क आपके वेट लाॅस में फायदेमंद होता है। इस ड्रिंक से फैट बर्निंग का प्रोसेस तेज हो जाती है और वजन जल्दी से कम होता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो रोज इस ड्रिंक का सेवन करें।

सोया हनी मिल्क हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। कैल्शियम, विटामिन डी और आयरन से भरपूर इस ड्रिंक का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

सोया हनी मिल्क में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण यह मसल्स बिल्डिंग में मददगार साबित होता है।

अगर आप दिल की बीमारियों को खुद से दूर रखना चाहते हैं तो इस ड्रिंक का सेवन करें। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे आप हार्ट प्रॉब्लम से बचे रहते हैं।

सिरदर्द को छूमंतर करता है यह जादुई जूस

The post सेहत के लिए वरदान समान है सोया हनी मिल्क, जानिए कैसे appeared first on Navyug Sandesh.



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MZw3S3

No comments:

Post a Comment