Thursday, September 13, 2018

गणेश चतुर्थी पर कहीं चढ़ाया गया 580Kg का लड्डू, तो कहीं हुआ सोने से ऋंगार

आज से पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम शुरु हो गयी है. आज यानि भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि को जन्मे भगवान गणपति के स्वागत के लिये पूरे देश में पंडाल सजाए गए है. 13 सितंबर से लेकर 23 सिंतबर तक सभी के घरों में भगवान गणेश अतिथि के समान विराजमान होंगे.वहीं लोग कष्ट हरने वाले गिरिजा नंदन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करेंगे. भगवान गणेश को खुश करने के लिये देश के अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह की तैयारियों देखी जा रही हैं. आंध्र प्रदेस के एक मिठाइ वाले ने भगवान लंबोदर को चढाने के लिेय 580 किलो का लड्डू बनाया है.

आंध्र प्रदेश में 580 किलो का लड्डू


advertisement:


जिसे महाप्रसादम कहा जाता है. इस लड्डू को बुधवार की शाम हैदराबाद के फिल्मसिटी लाया गया है. इस खैरताबादा इलाके में स्थित गणेश पंडाल में चढ़ाया जाएगा इस लड्डू का भोग भगवान एकदंत को लगने के बाद लोगों में वितरित किया जाएगा.

इस लड्डू को पीवीवीवी मल्लिकार्जुन राव ने बनाया है. इस लड्डू को बनाने के लिये 220 किलो चीना, 145 किलो गाय का शुद्ध घी, 175 किलो बेसन, 25 किलो काजू, 13 किलो बादाम, 3 किलो इलायची और एक किलो कपूर डालकर तैयार किया गया है.

मुंबई में 70 किलो सोने से गणपति का ऋंगार

वहीं मुंबई में एक गणपति की प्रतिमा को सोने से सजाया गया है. मुबंई के सायन पूर्व में जीएसबी सेवामंडल ने भगवान गणेश की प्रतिमा को सोने से सजाया है. सेवामंडल ने भगवान गणेश का ऋंगार 70 किलो 23 कैरेट सोने से किया है. इसकी सुरक्षा के लिये पंडाल में ड्रोन की व्यवस्था की गयी है. भीड़ से बचने के लिेये बैरिगेट लगाए गए हैं.



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xbaW5e

No comments:

Post a Comment