Showing posts with label लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh. Show all posts
Showing posts with label लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh. Show all posts

Wednesday, August 12, 2020

खांसी को दूर करने के सबसे बेस्ट घरेलू नुस्खे

खांसी की समस्या बेहद आम है। अगर आप भी खांसी से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो आपकी खांसी को पल भर में ठीक कर देंगे-

  • बार-बार खांसी आ रही हो तो आप अदरक-शहद वाली टाॅफी को मुंह में रखें। इससे आपको काफी लाभ होगा।
  • कभी-कभी इंफेक्शन के कारण भी खांसी की समस्या हो जाती है। ऐसे में हल्दी वाला दूध आपके लिए काफी लाभकारी होगा।
  • लौंग को भूनकर उसका सेवन तुलसी के पत्तों के साथ भी कर सकते हैं। आराम आएगा।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/30LKq1z

ब्रेन ट्यूमर के कारण भी आ सकती है ज्यादा उबासी

सामान्यतः हम मानते हैं कि उबासी या जम्हाई लेना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है, हम दिन में कम से कम एक बार उबासी या जम्हाई जरूर लेते हैं। लोग यह मानते हैं की उबासी शरीर में थकान महसूस होने के कारण आती है, थोड़ी देर सोकर इसे पूर्ण्तः दूर किया जा सकता है।

आपको यह जानकर बहुत आश्चर्य होगा कि कभी-कभार उबासी लेना बहुत ही सामान्य है लेकिन ज्यादा उबासी लेना खतरे की घंटी है।

उबासी बहुत ही सामान्य बात है लेकिन अत्यधिक उबासी कुछ चिकित्सीय स्थितियों की ओर इशारा करती है। कुछ सामान्य चिकित्सीय स्थितियां हैं जो कि ज्यादा उबासी का कारण बनती है:

  • लिवर डिसीज

लिवर संबंधित बीमारी का आखिरी स्टेज अत्यधिक उबासी के रूप में हो सकता है। इस समय महूसस होने वाली थकावट इसके लिए पूर्ण्तः जिम्मेदार है।

  • मल्टीपल स्केलेरोसिस

एक स्टडी के मुताबिक जो लोग इस स्थिति से पीड़ित हैं, उन्हें अत्यधिक उबासी आती है। इससे पीड़ित लोगों में थर्मोरगुलेटरी डिसफंक्शन होता है जहां वे अपने शरीर के तापमान को पूर्ण्तः नियंत्रित करने में असमर्थ होते हैं। उबासी के कारण शरीर का तापमान ठंडा हो जाता है।

  • वासोवगल रिएक्शन

यह तब होता है जब नर्वस सिस्टम का हिस्सा जो कि ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट के लिए पूर्ण्तः जिम्मेदार है, गड़बड़ाता है। यह तब होता है जब आप अत्यधिक तनावपूर्ण स्थिति में होते हैं। ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में गिरावट ब्लड को मस्तिष्क तक पहुंचने से रोकती है। ऐसी स्थिति में, शरीर स्वचालित रूप से उबासी लेकर ऑक्सीजन लेने की कोशिश करता है।

  • स्लीपिंग डिसऑर्डर

अनिद्रा या स्लीप एपेना सबसे आम स्लीप डिसऑर्डर्स हैं जो कि बहुत अधिक थकावट लाते हैं और इससे उबासी की परेशानी बढ़ जाती है।

  • ब्रेन डिसफंक्शन

स्टीडी के मुताबिक ब्रेन ट्यूमर के कारण अत्यधिक उबासी आती है और ब्रेन स्टेम में घावों से जोड़ा जा सकता है। पिट्यूटरी ग्लैंड के संपीडन का परिणाम भी उबासी के रूप में हो सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FdkfIN

वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है आपकी अनिद्रा

आजकल की व्यस्त लाइफ के चलते लोगों के पास अपनी सेहत का ख्याल रखने तक का टाइम उपलब्ध नहीं है। शायद यहीं कारण है कि आजकल ज्यादातर लोग किसी न किसी रोग या बीमारी से बुरी तरह ग्रस्त रहते है। इन्हीं बीमारियों में मोटापे की समस्या आम है। हर 5 में से 3 व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाते है।

पहले समय में भारी वजन का सामना केवल बड़ी उम्र के लोगों को करना पड़ता था लेकिन आज के समय में यह समस्या बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रही है। मोटापे का सबसे बड़ा कारण गलत खानपान और रोजमर्रा की बुरी आदतें है। लोग अक्सर खाने के चीजों में लापरवाही बरते रहते है,

जो उन्हें धीर-धीरे मोटापे की और ले जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताएंगे, जिनमें सुधार करके आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते है।

  1. एक फूड को एक बार ही खाएं। जैसे कि अगर आपने ब्रेकफास्ट में टोस्ट खाया है तो दोपहर के खाने में कॉर्बोहाइड्रेट वालाे फूड्स चावल खाएं। इसी तरह रात को खाने को खाएं।
  2. दाल और बीन्स का ज्यादा सेवन करें। इससे लो कैलोरी, फाइबर्स और प्रोटीन की मात्रा मिलती है और वजन कम होता है।
  3. रोजाना 8-9 घंटे की नींद पूरी करें क्योंकि वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण अनिद्रा है। अगर आप दिन में पर्याप्त नींद लेगे तो आपको वजन भी कंट्रोल में रहेगा।
  4. अपने वजन के हिसाब से ही पानी पीएं। अगर आपका वजन 60 किलोग्राम दिन में 2 लीटर पानी पीएं।
  5. प्रोसेस्ड फूड्स और नमक का सेवन कम कर दें। इन चीजों के सेवन से शरीर में ज्यादा पानी जमा होता है और वजन बढ़ने लगता है। पालक, केलेका सेवन करें क्योंकि इससे काफी फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

क्या मैस्टरबेशन या सम्बन्ध बनाने के दौरान स्पर्म निकलने से शरीर की इम्युुनिटी पर असर पड़ता है? जानिए सही जवाब

 पाचन संबंधी हर समस्या होगी छूमंतर, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3iBNW4R

अनगिनत फायदों से भरपूर है पीपल का यह पत्ता

हमारे यहाँ हजारों सालों से लोग पीपल के पेड़ को लगातार पूजते आ रहे हैं। सम्पूर्ण धरती पर समस्त पेड़ों में यही एक ऐसा पेड़ है जो सबसे अधिक ऑक्सीजन छोड़ता है। यह पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन देने के अलावा कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है।

पीपल के पेड़ के सूखे फल, जड़ और यहां तक कि इसके बीज भी हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद हैं। आइए आपको बताये इसके अनगिनत फायदों के बारे ……….

नजला-जुकाम : इसके पत्तों का चूर्ण गुनगुने पानी में थोड़ी सी मिश्री के साथ मिलाकर पीने से नजला-जुकाम तक भी ठीक हो जाता है। यदि किसी को कई सालों से जुकाम रहता है तो इस सेने से वो भी ठीक हो जाता है।

घाव भरें : चोट के घावों को जल्दी भरने के लिए पीपल के पत्तों को गर्म कर लें और चोट के घाव पर लगाएं। इससे घाव को अराम मिलेगा और जल्द ही वह भरने लगेगा।

एडिय़ां मुलायम बनाएं : पीपल के पत्तों से निकलने वाले दूध को फटी एडिय़ों पर लगाने से एडिय़ां कोमल और सामान्य हो जाती हैं।

नकसीर : गर्मी में अक्सर नक्सीर फूटने की समस्या हो जाती है। ऐसे में पीपल के ताजे पत्तों का रस निकालकर नाक में टपकाए, इससे नाक से लगातार बह रहा खून रूक जाएगा और नकसीर जैसी समस्या से आराम मिलेगा।

झुर्रियां : पीपल के पेड़ की जड़ को पानी में भिगोकर इसको पीस लें और फिर इस पेस्ट को फेस पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। इस पैक को नियमित लगाने से चेहरे पर बढ़ती हुई उम्र की वजह से आई झुर्रियां खत्म हो जाती हैं।

दाद-खाज और खुजली : दाद-खाज दूर करने के लिए पीपल के 4 पत्तों को चबाकर सेवन करें। यदि ऐसा नहीं कर सकते हो तो पीपल के पेड़ की छाल का काढ़ा बना लें और इसे दाद व खुजली वाली जगह पर लगाएं।

पेट ठीक करें : कब्ज, गैस और पेट दर्द आदि की समस्या को दूर करने के लिए पीपल के ताजे पत्तों को जूस सुबह-शाम पीएं। इस जूस को पीने से वात और पित्त भी ठीक हो जाते है।

दमा : दमा के रोगियों के लिए पीपल वरदान से कम नहीं है। पीपल के पेड़ की छाल के अंदर के हिस्से को निकाल लें और इसे सूखा लें। सूखने के बाद इसका बारीक चूर्ण बना लें और पानी के साथ दमा रोगी को दें।

यह भी पढ़ें:

डायबिटीज जैसे गंभीर रोग से बचने के लिए जानिए इन बातों का रखे ध्यान

इन उपायों की मदद से आप बच सकते है माइग्रेन की गंभीर बीमारी से



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PHciO4

ताली बजाने से बच्चों की हैंडराइटिंग में आता है सुधार

बॉडी को फिट रखने के लिए लोग एक्सरसाइज या फिर डाइटिंग अवश्य करते हैं लेकिन रोजाना एक छोटी सी थैरेपी करके आप खुद को कई सारी बीमारियों से दूर रख सकते है। जी हां, हम बात कर रहे है क्लैपिंग थेरेपी की। वैसे तो हम किसी को खुश करने या फिर प्रोत्साहित करने के लिए ताली अवश्य बजाते हैं

लेकिन यह सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद है। ताली बजाते समय हाथों के सारे बिंदु दब जाते हैं, जिससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

1. ताली बजाने से रक्त संचरण बढ़ता है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे बच्चों की हैंडराइटिंग में भी सुधार आता है।

2. इससे हृदय रोग, डायबिटीज, अस्थमा और गठिया से राहत मिलती है। ताली बजाने से नसें सही तरह से काम करती है।

3. ताली बजाने से शरीर को आराम मिलता है। इससे सफेद रक्त कोशिकाएं मजबूत होती है, जो शरीर को किसी भी तरह की बीमारी से बचाने में मदद करती है।

4. इस थैरेपी के दौरान शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो सही रहता है जिससे फेफड़ों तक ऑक्सीजन सही तरीके से पहुंचती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

5. रोजाना ताली बजाने से सर्दी जुकाम, बालों का झड़ना और शारीरिक दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2FgQMhe

पूरी नींद नहीं लेने से एकाग्रता में आ जाती है कमी

अगर आपको बहुत देर रात तक जागने की आदत है तो बेहतर यही होगा कि आप उसे तुरंत बदल लें। देर रात तक जागने से न सिर्फ आपके स्वास्थ पर असर पड़ता है बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

साथ आपके काम पर भी उसका बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं देर रात तक जागने से आपको किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

चिड़चिड़ापन- इंसान के लिए 6 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होती है। वहीं रात की नींद, दिन की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है। अगर आप सही नींद नहीं लेते हैं तो आपमें जबरदस्त चिड़चिड़ापन आ सकता है जिससे आप पूरा दिन परेशान रहेंगे। इसके अलावा यह चिड़चिड़ापन इतना ज्यादा बढ़ सकता है कि आप छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने लगेंगे और हर किसी से झगड़ते फिरेंगे।

ज्याद कॉफी मतलब सेहत को ज्यादा नुकसान- गर्मियों में आपको वे ड्रिंक्स लेने से बचना चाहिेए जिनमें कैफीन ज्यादा होता है। वहीं कॉफी में कैफीन ज्यादा मात्रा में होता है लेकिन इसका इस्तेमाल नींद भगाने के लिए भी किया जाता है।

देर रात तक जागने से न ही आप कॉफी की मदद से अपने नींद भगा पाएंगे बल्कि उल्टा कैफीन की ज्यादा मात्रा का सेवन कर बैठेंगे जो आपके स्वास्थ्य के लिए खासकर गर्मियों में हानीकारक होता है।

एकाग्रता- सही या पूरी नींद नहीं लेने से आपका ध्यान खराब होता है जिसका सीधा असर आपके काम पर भी पड़ता है। देर रात तक जागने के बाद आपको ऑफिस में काम करने में परेशानी होगी क्योंकि ऑफिस में आप काम करने के बजाए नींद से ही जूझते रहेंगे। ऐसे में बेहतर यही होगा कि अपने ऑफिस जाने से एक रात पहले आप सही से नींद लें ताकि आप अपने काम के बीच में न सो जाएं।

यह भी पढ़ें:

सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है कच्चा पपीता, जानिए इसके फायदे

बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है आलू का रस, जानिए लगाने का तरीका



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CnmTuC

बच्चों को रुक-रुक कर पेशाब आना, हो सकते हैं किडनी खराब होने के संकेत

बच्चों को रुक-रुककर पेशाब आना किडनी खराब होने के संकेत हो सकते हैं, क्योंकि यूरेटर के पास बना वॉल्व बहुत कमजोर हो जाता है। इस वजह से थोड़ी यूरिन किडनी में रुक जाती है। इसको दवा की एक डोज से ठीक किया जा सकता है। यह जानकारी डॉ. ने पीजीआई में इंटरनैशनल पिडियाट्रिक ऐंड एडलोसेंट यूरोलॉजी वर्कशॉप में दी।

उन्होंने ने बताया कि कई बच्चों में जन्म से यूरेटर और ब्लाडर के बीच में बना वॉल्व कमजोर होता है। इससे वॉल्व का रास्ता टेढ़ा हो जाता है। ऐसे में यूरीन गुर्दे में वापस चली जाती है। जिससे बच्चों को थोड़ी-थोड़ी पेशाब होती है। शुरुआत में बच्चों को इससे कोई दिक्कत नहीं महसूस होती है। इसलिए माता-पिता को भी इसकी जानकारी नहीं होती है। उन्होंने बताया कि पांच से छह वर्ष के होने के बाद लोग बच्चे के इलाज के लिए आते हैं।

  • ऐसे किया जाता है इलाज

उन्होंने बताया कि संस्थान में दूरबीन विधि से इसका इलाज किया जाता है। दवा की एक डोज वॉल्व में डाली जाती है। इससे वॉल्व मजबूत हो जाती है। इसके लिए मरीज को एक दिन भर्ती रखा जाता है। इलाज पर 45 से 50 हजार रुपये तक का खर्च आता है।

यह भी पढ़ें:

नींद की गोली लेने से पहले जान लीजिए इन बातों को!

इन चीजों के सेवन से दूर हो जाती है खून की कमी!



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XR1m4Z

इस थेरेपी की मदद से गर्भ में ही बच्चे को करवाया जा सकता है हर जन्मजात दोष से मुक्त

अक्सर बच्चों में कई तरह के जन्मजात दोष हमारे द्वारा देखें जाते हैं। अब डॉक्टर्स ने इसका एक पुख्ता इलाज भी निकाल लिया है। जी हां, गर्भ में ही बच्चे को हर तरह के जन्मजात दोष से मुक्त करवाया जा सकता है और इसके लिए फीटल थेरेपी बेहद ही कारगर हो रही है।

आपको बता दे कि फीटल थेरेपी गर्भवती मां, और उसकी कोख में पल रहे शिशु की देखभाल में बहुत ही ज्यादा कारगर है, और जन्मजात दोषों वाले बच्चों की बढ़ती संख्या के कारण प्रीनेटल सर्जरी एक बहुत बड़ी विकल्प बनती जा रही है।

इसी के सथ “आज फीटल थेरेपी को मां और अजन्मे बच्चे दोनों की विशेष देखभाल के लिए बेहद ही प्रभावी माना जाता है। साथ ही जन्मजात दोषों वाले शिशुओं की बढ़ रही संख्या के कारण ऐसे बच्चों के इलाज के लिए प्रीनेटल सर्जरी एक वेहतर विकल्प बनती जा रही है।

इसी के साथ गर्भधारण के 12वें सप्ताह में ही गर्भ में हो रही दिक्कतों का पता लगाया जा सकता है।

देखा जाए तो फीटल थेरेपी से जहां डॉक्टर सबसे ज्यादा खुश है वहीं गर्भवती महिलाओं को इस बात की संतुष्टि है कि अब उनके होने वाले बच्चे की दिक्कत का पता गर्भ में लगाया जा सकता है और समय रहते ही उसका इलाज ठीक से करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

इस मानसून में जरूर खाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली ये 3 चीजें

वायरल फीवर को कुछ ही समय में कीजिए छूमंतर, जानिए कैसे?



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DAevso

काला नमक शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया का करता है नाश

काला नमक अपने आप में आषधिय गुणों से पूरी तरह भरपूर होता है। काले नमक में तकरीबन 80 तरीके के खनिज पर्दाथ पाए जाते है। पेट का हाजमा सुधारने में काला नमक बहुत ज्यादा उपयोगी होता है। काला नमक मोटापे, उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द जैसी तमाम बीमारियों को दूर करने में बहुत सहायक होता है।

काले नमक में सुगंध सल्फर के सॉल्ट के कारण आती है। काला नमक नाम से भले ही काला हो लेकिन इसके फायदे जानकर आप पूरी तरह हैरान हो जाएंगे।

– काला नमक हमें अच्छी नींद लाने में बहुत मदद करता है।

– जोड़ों के दर्द को ठीक करने में काला नमक काफी उपयोगी साबित होता है। गर्म पानी में काला नमक मिलाकर दर्द वाले हिस्से में सिकाई करने से दर्द से बहुत जल्द आराम मिल जाता है।

– काले नमक से बने गर्म पानी की भाप से कफ, बलगम और खांसी दूर करने में काफी सहायता मिलती है।

– काले नमक में काफी मात्रा में खनिज पदार्थ होते हैं। इनमें से कई एंटीबैक्टीरियल का काम करते हैं, जिससे हमारे शरीर में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया का नाश होता है।

– काला नमक और लाल टमाटर का मिश्रण बालों पर लगाने से रूसी शीघ्र ही गायब हो जाती है।

– दिल की बीमारी और उच्च रक्तचाप वाले मरीजों के लिए साधारण नमक की बजाय काला नमक काफी फायदेमंद है। इससे खराब कोलेस्ट्रॉल और शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DY7fq4

Tuesday, August 11, 2020

इन स्नैक्स की मदद से आपका वजन घटेगा तेजी से

अक्सर सुबह ब्रेकफास्ट के बाद दोपहर लंच के बीच कई बार हमे भूख ज्यादा लगने लगती है। ऐसे में आप कुछ भी चीजें खाने के बजाय कुछ हेल्दी स्नेक्स खाऐंगे तो यह आपकी सेहत के लिये बहुत ठीक रहेगा। इनका सेवन करने से आपका वजन भी कतई नहीं बढेगा और से पहले लगने वाली भूख भी शांत हो जाएगी। आइय़े जानते है इन हेल्दी स्नैक्स के बारे में-

  • नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच हेल्दी स्नैक्स के रूप में चीज खाना बहुत ही अच्छा रहता है। इसमे 70 कैलोरी होती है और चार तरह के फाइबर होते है। वजन घटा रहे हो तो यह स्नैक्स बेस्ट ऑप्शन है।
  • आप एक कटोरी भर भुने हुए छोले भी खा सकते है। क्योंकि इसमें आठ ग्राम प्रोटीन और 6 ग्राम फाइबर होता है।
  • पिस्ता में 6 ग्राम प्रोटीन और तीन ग्राम फाइबर होता है। ये स्नैक आपकी भूख को शांत करता है। साथ ही वजन घटाने के लिए ये सबसे सही स्नैक है।
  • ऑफिस में ज्यादा ही भूख लगने पर दो उबले अंडे और आटा ब्रेड भी खा सकते हैं।
  • खाने के बाद टूथपिक का इस्तेमाल करना सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक
  • इस दौरान आप चिकन एंड चीज़ लैटस रैप भी खा सकते है । इसमें 12 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इसके ऊपर थोड़े चिया के बीज भी डाल सकते हैं। इससे आपको फाइबर भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

क्या मैस्टरबेशन या सम्बन्ध बनाने के दौरान स्पर्म निकलने से शरीर की इम्युुनिटी पर असर पड़ता है? जानिए सही जवाब

 पाचन संबंधी हर समस्या होगी छूमंतर, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Ckm5Xo

पुदीना बदहजमी संबंधी गंभीर समस्या में है बहुत फायदेमंद

पुदीना का उपयोग न सिर्फ औषधि के रूप में किया जाता है बल्कि खाने में फ्लेवर लाने के लिए भी इसका बखूबी उपयोग किया जाता है। प्राचीन काल से पुदीना बदहजमी संबंधी किसी भी गंभीर समस्या के उपचार के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है।

अब आप सोच रहे होंगे कि पुदीने में ऐसा क्या है जो हाजमा को बेहतर बनाने में इतना अधिक मदद करता है। पुदिना में फाइटोन्यूट्रिएन्ट्स और एन्टीऑक्सिडेंट मौजूद होता है जो खाना को डाइजेस्ट करने में सहायता करता है। इस हर्ब में मेन्थॉल रहता है जो डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में बाइल सॉल्ट और एसिड के निष्कासन को सक्रीय भी करता है।

बदहजमी के कारण पेट में जो गैस बनने लगता है उसको ये पेट के मांसपेशियों को शांत करके निकालने में पूर्ण्तः सहायता करता है। मेन्थॉल के कारण जो मांसपेशियों का संचालन अच्छी तरह से होने के कारण बदहजमी के लक्षणों के दूर करके बैचनी में अत्यधिक चैन भी दिलाता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3kADXyj

बिना किसी साइड इफेक्ट के होंठों को बनाइये खूबसूरत

होठों की सुंदरता के लिए अक्सर लड़कियां और महिलाएं कई प्रकार के जतन करती है, लेकिन फिर भी होठ खूबसूरत नहीं दिख पाते है, लेकिन औरत की खूबसूरती होठों से ही नजर आती है।  वैसे तो मार्केट में ऐसे कई उपाय मौजूद हैं जिनसे काले होंठों का रंग ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं।

गुलाबी होंठ हर औरत की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। लेकिन जिन महिलाओं के होंठ गुलाबी नहीं बल्कि काले होते हैं वे होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करतीं। लिपस्टिक, लिप बाम, माश्चराइजर तथा ना जाने क्या-क्या लगाती है। लेकिन होंठो पर लगाए जाने वाले ऐसे कई प्रोटेक्ट होते है जो कुछ वक्त बाद होठों को नुकसान पहुंचा सकते है।

वैसे तो मार्केट में ऐसे कई उपाय मौजूद हैं जिनसे काले होंठों का रंग ठीक होगा, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इनके प्रयोग से किसी प्रकार के साइडइफेक्ट का खतरा भी नहीं रहता है।

अनारकाबनाएंपेस्ट : होंठों की देखभाल के लिए अनार से बढक़र कुछ भी नहीं। यह होंठों को पोषित करने के साथ ही मॉइश्चराइज करने का कार्य भी करता है। अनार के कुछ दानों को पीस कर उसमें थोड़ा सा दूध तथा गुलाब जल मिला लीजिए। इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है।

चीनी : होंठों की डेड स्किन हट जाने से भी कालापन दूर हो जाता है। चीनी को मिक्सर में पीस लीजिए तथा इसमें कुछ मात्रा में मक्खन मिलाकर होंठों पर लगाएं। सप्ताह में एक बार ऐसा करने से होंठ कोमल मुलायम होंगे और उनका गहरापन भी कम होगा।

नींबू करेगा काले घेरों को दूर : नींबू का प्रयोग अक्सर काले घेरों को हटाने के लिए किया जाता है। आप इसका प्रयोग होंठों के कालेपन को हटाने के लिए भी कर सकती है। अगर आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होंठों पर लगाकर सो जाएं। एक-दो माह तक यह ऐसा करते रहने से होंठों का कालापन दूर हो जाएगा।

औषधी से भरपूर गुलाब : गुलाब में 3 खास औषधीय गुण प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह राहत देने, ठंडक देने तथा मॉइश्चराइज करने का कार्य करता है। गुलाब की पंखुडिय़ां होंठों के कालेपन को दूर करके उन्हें गुलाबी बनाती हैं। गुलाब जल की कुछ बूंदों को शहद में मिलाकर होंठों पर लगाने से लाभ मिलेगा।

जैतून का तेल : जैतून का तेल भी आपके गहरे होंठों को हल्का बनाने में कारगर साबित हो सकता है। जैतून के तेल की कुछ बूंदों को उंगलियों पर लगाकर, प्रभावित जगह पर हल्की मसाज कीजिए। ऐसा करने से होंठ मुलायम भी बनते हैं।

यह भी पढ़ें:

औषधीय गुणों से भरपूर होता है काला नमक, जानिए इसके बड़े फायदे

जानिए, गुलाब जल के औषधीय गुणों के बारे में



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3ixkuNp

सोया मिल्क सेवन करने से वजन कम करने में मिलती है सहायता

दूध का सेवन हर किसी के लिए लाभदायक होता है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि अलग-अलग तरह का दूध स्वास्थ्य की विभिन्न समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं। मसलन, अगर आप लैक्टोज इंटारलेंस हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो सोया मिल्क का सेवन करें।

वैसे सोयामिल्क के सेवन से वजन कम करने के साथ अन्य भी कई तरह के लाभ होते हैं। तो चलिए जानते हैं सोया मिल्क से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में−

जैसा कि पहले भी बताया गया है कि सोया मिल्क के सेवन से वजन कम करने में सहायता मिलती है। इसमें फैट कंटेंट तो कम होता है ही, साथ ही फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैए जिसके कारण बार−बार भूख नहीं लगती और व्यक्ति अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करने से भी बच जाता है।

सोया मिल्क आपके दिल के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाकर व्यक्ति की हृदय रोगों से रक्षा करता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स व पॉलीअनसेचुरेटेड फैट भी आपस में मिलकर दिल का बेहतरीन तरीके से ख्याल रखते हैं।

अगर आपके चेहरे पर अक्सर मुंहासे निकल आते हैं तो आप सोया रिच डाइट का सेवन करें। सोया मिल्क में मौजूद एंटी−ऑक्सीडेंट कई मायनों में स्किन के लिए लाभदायक होता है। इसके सेवन से कील−मुंहासों व एजिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है।

सोया मिल्क में मौजूद कैल्शियम शरीर की हड्डियों को मजबूती प्रदान करने का काम करता है। इसका नियमित सेवन हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ बोन फ्रैक्चर के खतरे को भी कम करता है।

सोया मिल्क में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो तनाव को कम करने में कारगर है। सोया मिल्क में विटामिन बी 6, विटामिन बी कॉम्पलैक्स और मैग्नीशियम आदि पाया जाता है, जो शरीर में सेरोटोनिन नामक हार्मोन रिलीज करता है। यह हार्मोन एक एंटी−डिप्रेंसट के रूप में काम करता है और व्यक्ति के भीतर तनाव का स्तर कम होता है।

यह भी पढ़ें:

एल्युमिनियम फॉयल में पैक खाना बनता है इन गंभीर बीमारियों का कारण!

कमर दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XNgyA8

दिन में सोने से मिलते है बेहतरीन फायदे

दिनभर काम करने के बाद व्यक्ति काफी थक जाता है और अगर रात में नींद ठीक से न मिले तो इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोगों को दिन में भी झपकी आती है। वैसे तो लोग इसे सही नहीं मानते, पर वास्तव में दिन में कुछ देर सोना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं दिन में सोने से होने वाले कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में-

  • दिन के समय कुछ समय के लिए सोना दिमाग के लिए काफी अच्छा होता है। महज 20 से 30 मिनट तक का नैप याददाश्त व एकाग्रता को बढ़ाने का काम करता है।
  • अगर आपको हमेशा गुस्सा आता है, सिर में दर्द होता है या फिर दिमाग की नसों के फटने का अहसास होता है तो दिन में नैप लेने की आदत डालें। इससे दिमाग शांत होता है। दिन में सोने की आदत सिर्फ गुस्से ही नहीं, डर या अन्य तरह के भावों को भी नियंत्रित करने का काम करती है।
  • अगर आप रचनात्मकता से जुड़े क्षेत्र में हैं तो भी नैपिंग आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। दिन में कुछ देर सोने से जब नसें शांत होती हैं तो व्यक्ति का मस्तिष्क बेहतर तरीके से काम करता है, जिससे क्रिएटिव थिंकिंग व संज्ञानात्मक प्रोसेसिंग को भी बढ़ावा मिलता है।
  • इस बात में कोई दोराय नहीं है कि दिन में सोना सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन कुछ लोगों को दिन में सोने से बचना चाहिए। सबसे पहले तो मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए दिन में सोना उचित नहीं होता। वहीं अगर कोई व्यक्ति इनसोमनिया से पीड़ित है तो भी दिन में नैप न लें। इससे रात को नींद आने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें:

सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है कच्चा पपीता, जानिए इसके फायदे

बालों से जुड़ी सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है आलू का रस, जानिए लगाने का तरीका



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2F6Tshb

जानिए नमक के पानी के अतिरिक्त किए जा सकते हैं और कई तरह के गरारे

अक्सर गले में परेशानी होने पर आप नमक के पानी से गरारे करते होंगे। गरारे करने से गले की कई तरह की समस्याओं को आसानी से मात दी जा सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक के पानी के अतिरिक्त भी कई तरह के गरारे किए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

  • पुदीने का पानी गले के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद मेन्थॉल गले और बंद नाक दोनों के लिए काफी अच्छा है। साथ ही इसकी एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल के लिए एक कप उबलते पानी में दो से तीन पेपरमिंट टी बैग्स डालें या फिर पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। अब इसे ठंडा होने दें और फिर इस गुनगुने पानी की मदद से गार्गिल करें।
  • अक्सर गले में खराश या अन्य समस्या होने पर लोग अदरक के रस का सेवन करते हैं। अगर आप अदरक के रस का सेवन नहीं कर सकते तो अदरक के पानी से गरारे करें। इसके एंटी−इंफलेमेटरी गुण गले की सूजन को कम करने के साथ−साथ इंफेक्शन को दूर करके गले को आराम पहुंचाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए पानी में अदरक उबालें और जब वह पानी गुनगुना रह जाए तो उससे गरारे करें।
  • हल्दी के पानी से गरारे करना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। इसके प्रयोग के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और फिर उस पानी से गार्गिल करें।

यह भी पढ़ें:

नींद की गोली लेने से पहले जान लीजिए इन बातों को!

इन चीजों के सेवन से दूर हो जाती है खून की कमी!



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3fMaVIy

जानिए, सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता हैं स्वास्थ्य लाभ?

सुबह का पहला मील व्यक्ति के पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करने का माद्दा रखता है। इसलिए अगर दिन का पहला आहार पौष्टिक न हो तो उससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे बहुत से आहार है,

जिन्हें प्रतिदिन खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है ताकि उससे अधिकतम स्वास्थ्य लाभ उठाया जा सके। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ आहार के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें खाली पेट खाना लाभदायक होता है-

  • सुबह सवेरे विटामिन सी युक्त नींबू का सेवन अवश्य करना चाहिए। अगर आप इसका सेवन गर्म पानी में शहद के साथ करते हैं तो इससे वजन तो कम होता है ही, साथ ही डाइजेशन व इम्युन सिस्टम को भी मजबूत बनता है। इतना ही नहीं, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बूस्टअप करता है।
  • आंवले में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। आप प्रतिदिन खाली पेट आंवला का जूस पीएं, हालांकि इसके सेवन के बाद करीबन एक घंटे तक चाय या कॉफी का सेवन न करें। आंवला के रस की क्षारीय प्रकृति शरीर के सिस्टम को साफ करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करती है।
  • खाली पेट भीगे हुए बादाम भी शरीर को कई तरह के पोषक तत्व प्रदान करते हैं। खाली पेट हमेशा बादाम भिगोकर व छीलकर ही खाने चाहिए। बादाम के छिलके में पाया जाने वाला टैनिन पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है।
  • अगर आप अपने पाचन तंत्र को दुरूस्त रखना चाहते हैं या फिर आपको पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो खाली पेट पपीते का सेवन करें। अगर आप खाली पेट पपीते का सेवन कर रहे हैं तो उसके बाद एक घंटे तक कुछ भी न खाएं।

यह भी पढ़ें:

इस मानसून में जरूर खाएं इम्यूनिटी बढ़ाने वाली ये 3 चीजें

वायरल फीवर को कुछ ही समय में कीजिए छूमंतर, जानिए कैसे?



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/33L1Kph

विक्स के पास है बदलती मौसम में परेशानियों के हल

जिस तरह से लोग विक्स को केवल सिरदर्द या जुकाम में प्रयोग करते हैं। लेकिन आपको ये पता ही नहीं होता कि जिस विक्स की डिब्बी को रखकर हम बैठे हैं, वो तमाम परेशानियों में हमारी बहुत अधिक मदद कर सकता है।

  1. विक्स कई मामलों में वैकल्पिक इलाज करने में सक्षम है। ये चेहरे पर झुर्रियों को हटाने में भी मदद कर सकता है। क्योंकि विक्स में खास तरह का तेल होता है। चेहरे पर तनाव की वजह से आए निशान को विक्स आसानी से मिटा देता है। पर इसके बारे में विक्स ने कभी कुछ बताया ही नहीं।
  2. विक्स की खास बात ये है कि अगर आपके हाथों में शरीर के किसी मजबूत हिस्से में छोटा सा कट बन गया हो, और उसमें से खून निकलना बंद न हो रहा हो। तो आप विक्स में थोड़ा नमक मिलाकर कट पर लगा दें। तुरंत खून का रिसाव बंद हो जाएगा।
  3. विक्स की मदद से आप फंगस से लड़ सकते हैं, तो और भी बड़े काम कर सकते हैं। जैसे पालतू जानवरों को ट्रेनिंग देने में विक्स कमाल की मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3fKVnEZ

Monday, August 10, 2020

मसूड़ों की बीमारी के लिए बहुत ज्यादा कारगर है ये लिक्विड

आप सब ने लिस्टरीन माउथ वाश के बारे में तो सुना होगा। ओरल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए ये चीज़ 100 साल से अधिक बाज़ार में उपलब्ध है। मुँह की दुर्गन्ध दांतों के प्लाक पीलापन व मसूड़ों की बीमारी जैसे पाएरिया में लिस्टेरीन बहुत उपयोगी है।

  •  पैरों के नाखूनों में फ़ंगस या ऐथ्लीट फूट हो जाने पर नाखूनों में फ़ंगस हो जाने पर रुई में लिस्टेरीन डुबो के 45 मिनट के लिए छोड़ दे फिर मुलायम ब्रश को लिस्टेरीन में डुबो के हल्के हल्के नाखूनों को साफ़ करे फ़ंगस दूर हो जाएगा।
  • ऐथ्लीट फूट हो जाने पे लिस्टेरीन और सिरका मिला के 30 मिनट के लिए पैरों पे रखे। ये क्रिया हफ़्ते में 2 बार करने से परेशानी दूर होगी।
  • पीले नाखूनों को करे साफ़ व बनाए चमकदार थोड़ी सी लिस्टेरीन में सिरका मिला के अच्छे से हिला ले फिर ब्रश से नाखूनों पे 10 मिनट घिसे।
  • सर की रूसी को करे दूर एक कप लिस्टेरीन को 200 ml पानी में मिला के हफ़्ते में 3 बार सर धोए।
  • बालों को लिस्टेरीन से भिगो दे फिर उँगलीयो के पोरो से हल्के हल्के मसाज करे 15 मिनट तक छोड़ दे फिर शैम्पू करे।
  • सर की जूँ को मार गिराए सर पे थोड़ी सी लिस्टेरीन डाल के आधा घंटा छोड़ दे सर को शॉवर कैप से ढाक के रखे। आधे घंटे बाद शैम्पू कर कि बाली को धोए और बारीक कंघी करे सारी जूँ लीखो कि साथ निकल जाएँगी। लगातार 2 दिन करे फिर हफ़्ते में दो बार। ध्यान रहे  लिस्टेरीन अपनी आँख या नाक में नहीं जाना चाहिए। सर पे कोई ज़ख़्म हो तो ना इस्तेमाल करे। ज़ख़्म भर जाने के बाद करे।
  • पैरों की दुर्गन्ध व फटी एड़ीयो का उपचार 2  कप गरम पानी में 1 कप लिस्टेरीन डाल के 20 मिनट के लिए पेरों को डूबा रहने दे। इसके बाद पैरों को धो ले ओर अच्छे से रगड़ के साफ़ करे ताकि ख़राब खाल निकल जाए। इससे दुर्गन्ध व फटी एड़ियाँ ठीक हो जाएगी। हफ़्ते में 2 बार करे।
  • अगर शेविंग करने के बाद कट गया हो या त्वचा रूखी हो गयी हो तो थोड़ा सा लिस्टेरीन ले कि चेहरे पे मल ले इसमें उपस्थित ऐल्कहाल ऐंटिसेप्टिक का काम करता है।
  • गले में ख़राश महसूस कर रहे हो तो गुनगुने पानी में एक ढक्कन लिस्टेरीन डाल के गार्गल करे।
  • अगर घर में रखे फूल गुलदस्ते में जल्दी सूख जाते हो तो उसने थोड़े से पानी में लिस्टेरीन डाल के रखे। फूल जल्दी नाहीं सूखेंगे।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3kujtY8

आंवला डायबिटीज की प्रॉब्लम से दिलाएगा छुटकारा

आंवला आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। आंवले में कई विटामिन मौजूद होते है। इसमें संतरे से बीस गुना ज्यादा विटामिन सी की मात्रा होती है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा होती है। इसके रस में शहद मिलाकर पीने से अस्थमा का असर कम होता है। यह ब्लड को साफ़ करने में भी मदद करता है।

  1. आंवला का जूस पीने से यूरिन की सभी तरह की समस्या दूर होती है क्योंकि इसमें डाइयूरेटिक गुण काफी मात्रा में मौजूद होते है।
  2. अगर आपको डाइबिटिज की प्रॉबल्म है तो आंवले के जूस में शहद और हल्दी मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।
  3. हार्ट प्रॉबल्म वाले रोगी को आंवले का जूस पीना चाहिए, इससे कोलेस्ट्रॉल और दिल की सभी बीमारियां दूर रहती है।
  4. आंवला का जूस पीने से मोटापा कम होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
  5. अगर आपको डाइजेसन की प्रॉबल्म है तो रोज रात को सोने से पहले दो चम्मच आंवला जूस के लेने से मदद मिलती है।
  6. आधा कप आंवला के जूस में 1 चम्मच शहद मिलाकर पीने से चेहरे के सभी पिंप्लस दूर हो जाते है और त्वचा में चमक आती है।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DtTnnD

सेहत का साथी है टमाटर जानिए इसके फायदे

नई दिल्ली: टमाटर खाना सबको पसंद नहीं होता है क्योकि अधिकतर लोग इसे देखते ही नाक सिकोड़ने लगते है| लेकिन जब आप इसके हैरान करने वाले फायदे जान लेंगे तो इसका सेवन जरूर करेगे-

  • त्वचा के लिए

मौसम बदलते ही त्वचा की हालत बहुत खराब होने लगती है और इसमें झुर्रियां आने लगती है| लेकिन अगर आप रोजाना टमाटर का सेवन करते है तो इस समस्या से बच सकते है| इसमें पाया जाने वाला लाइकोपिन आपकी त्वचा में चमक बनाये रखता है।

  • हड्डियों के लिए

अगर आप चाहते है की आपके शरीर की हड्डियाँ मजबूत बने तो आपको टमाटर का सेवन करना चहिये। इससे आपके शरीर की हड्डियाँ मजबूत तो बनती है और साथ में उनका विकास भी होता है।

  • आँखों के लिए

असमय ही कुछ लोगो को आँखों में कम दिखाई देने लगता है यानी की उनकी आँखों की रौशनी कम होने लगती है। ऐसे लोगो को रोजाना टमाटर के जूस का सेवन करना चहिये जिससे उन्हें आराम मिलेगा।

  • बालों के लिए

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए है तो आप नहाने के बाद बालों में टमाटर का रस लगायें और दस मिनट बाद इसे धो दें। आप देखेगे की आके बालों में धीरे धीरे चमक आने लगती है।

  • सुगर कम करे

इसमें पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर में सुगर की मात्रा नहीं बढती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3a8a5Vm