Sunday, September 9, 2018

कुमारस्वामी ने किया दावा, 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी गठबंधन सरकार

कर्नाटक के CM एचडी कुमारस्वामी ने एक बार फिर यह दावा किया कि वे अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। कुमार ने एक प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान यह महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की अस्थिरता का सवाल ही नहीं उठता। ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर के तीसरे हफ्ते में कुमारस्वामी कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमारस्वामी की कैबिनेट में कांग्रेस के छह विधायक शामिल हो सकते हैं।


advertisement:


विदित है कि हाल ही में कुमारस्वामी ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। कुछ दिन पूर्व कुमारस्वामी ने यह आशंका जताई थी कि उनकी सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए नीलकंठ बनकर विषपान करने जैसा है। यह बात कहते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे जिसको लेकर बहुत चर्चा हुई थी। वहीं पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया भी कह चुके हैं कि वे एक बार फिर से राज्य के CM बनेंगे। हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।

शिक्षा अंधेरे से उजाले की ओर ले जाती हैं: CM वसुन्धरा राजे

The post कुमारस्वामी ने किया दावा, 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी गठबंधन सरकार appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wY6upI

No comments:

Post a Comment