स्वाद से भरपूर सफेद चने सेहत के लिए कई मायनों मे लाभकारी होते हैं। इसमें ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं। तो चलिए जानते हैं सफेद चने से सेहत को मिलने वाले लाभ के बारे में-
चने में कॉपर और मैगनीज प्रचुर मात्रा में जाता है, जिसके कारण शरीर का तापमान सही बना रहता है।
चूंकि चने में आयरन काफी मात्रा मे होता है, इसलिए अगर इसे डाइट में शामिल किया जाए तो इसके सेवन से एनीमिया की समस्या नहीं होती।
चना फाइबर का पावर हाउस होता है। यह भूख को कट्रोल करता है और इसे खाने के काफी समय बाद भी आपका एनर्जी लेवल हाई रहता है जिससे आप का वजन घटने लगता है।
चना हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम की शरीर में रक्त चाप पर कंट्रोल रखने में मदद करते है।
महिलाओं को चने का सेवन अवश्य करना चाहिए। दरअसल, यह फीटो-न्यूट्रीएंट का बहुत अच्छा स्रोत है। यह हार्मोंज के उतार चढाव को कंट्रोल करता है। इससे स्तन कैंसर का खतरे भी कम रहता है।
The post सफेद चने को डाइट में शामिल करने पर शरीर में आएंगे ऐसे बदलाव, देखकर पूरी तरह दंग रह जाएंगे आप appeared first on Navyug Sandesh.
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MeeCrE
No comments:
Post a Comment