Wednesday, September 26, 2018

दिल्ली समेत 6 राज्य पेट्रोल-डीजल की बराबर कीमत रखने पर सहमत

पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की बराबर कीमत रखने पर सहमत हो गए हैं । इनमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और चंडीगढ़ शामिल हैं। राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर बराबर हो। इस पर आखिरी फैसला अक्टूबर में लिया जाएगा।बैठक में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के के अधिकारी शामिल हुए ।


advertisement:


रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ समेत छह राज्य 3% से 4% तक वैट घटा सकते हैं। इससे पेट्रोल, डीजल दो रुपए तक सस्ता होगा। फिलहाल पंजाब में पेट्रोल पर सबसे ज्यादा 35.12% वैट लगता है।केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट को कंट्रोल में रखने के लिए राज्यों से टैक्स घटाने की अपील की। जो राज्य एक समान रेट रखने पर सहमत हुए हैं उनमें से तीन में भाजपा की सरकार है।

राजस्थान सरकार ने भी वैट 4% कम किया। आंध्रप्रदेश और कर्नाटक ने 2-2 रुपए घटाए। पश्चिम बंगाल में भी इस कीमत को एक रुपया कम किया गया।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N3U0Tg

No comments:

Post a Comment