गर्दन शरीर का वह हिस्सा होता है, जहां पर सबसे ज्यादा कालापन दिखाई देता है। आप चाहें कितना भी रगड़-रगड़कर नहाएं लेकिन गर्दन पर कालापन जमा हो ही जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आप नेचुरल तरीके से इस कालेपन को दूर कर सकते हैं-
बेकिंग सोडा गर्दन के कालेपन को दूर करती है। इसके इस्तेमाल के लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी मिला लें। नहाने से 10 मिनट पहले गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें और कुछ देर के लिए एेसे ही रहने दें। इसके बाद नहा लें। कुछ दिनों में ही आपको स्किन का कालापन दूर होता हुआ नजर आएगा।
कच्चा पपीता भी काली गर्दन को कुछ ही दिनों में गोरा करता है। इसके लिए कच्चे पपीते को काटकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में गुलाब जल और 1 चम्मच दही मिलाकर गर्दन पर लगाएं।
बेसन तो स्किन के लिए वरदान माना गया है। रंगत में निखार लाने के लिए लोग इसका उबटन भी लगाते हैं। आप भी गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए बेसन में सरसों का तेल और चुटकीभर हल्दी मिलाकर एक पैक तैयार करें। इस पेस्ट को नहाने से सिर्फ 10 मिनट पहले लगाएं। 4 दिनों तक लगातार एेसा करने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
The post गर्दन के कालेपन से चाहिए छुटकारा, नहाने से पहले करें बस यह काम appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wZhymi
No comments:
Post a Comment