
कहते हैं शौक बड़ी चीज हैं। प्रत्येक व्यक्ति की किसी न किसी क्षेत्र में रूचि होती हैं। अगर हम किसी चीज को हासिल करने का मन बना लें, या ठान लें तो फिर कोई चीज नामुमकिन नहीं हैं। यह चीज हर क्षेत्र में लागू होती है, चाहे यह चीज शिक्षा में हो, अपने करियर में हो या निजी जिंदगी से जुड़ी कोई भी मामला।
इसके लिए हालांकि, कड़ा संघर्ष तो करना पड़ता है, लेकिन, इंसान के लिए दुनियाा में काई चीज नामुमकिन नही हैं,
अपना टारगेट पूरा करने के लिए पहले उस पर पूरी तरह फोकस करना जरूरी है।
उस पर आपका पूरा ध्यान आत्म केंद्रित होना चाहिए।
उस चीज को हासिल करने लिए पहले टारगेट प्वाइंट पर लेना चाहिए।
फिर कैसी भी मुश्किल आए अपने मकसद को लेकर डटे रहना चाहिए।
लक्ष्य मिलने तक पूरी तरह मजबूत और डटे रहना चाहिए।
अगर आप स्टूडेंट हैं तो अपनी शिक्षा पूरी होने तक अन्य चीजों पर ध्यान ना लगाएं, पूरा ध्यान केंद्रित पढ़ाई पर होना चाहिए। एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी।
अगर करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो, जिस क्षेत्र में आप करियर बनाना चाहते हैं तो उस क्षेत्र में पूरी तरह रम जाइये,
परेशानी और तकलीफों का मुकाबला करें। परेशानियों में बिना डिगें संघर्ष करें, कामयाबी जरूर मिलेगी।
संघर्ष के दौर में आत्मचिंतन, आत्मविश्वास, स्वास्थ्य पर पूरी तरह काबू रखें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ObnT8W
No comments:
Post a Comment