Friday, September 14, 2018

शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया बलात्कार और फिर…

देशभर में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाएं अब रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला गंभीर मामला मुंबई के वाशी इलाके में सामने आया है। यहां दुष्कर्म पीडि़त महिला ने पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार को तीन अज्ञात लोगों ने उसे धमकाने के बाद तेज धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके ऊपर उसी व्यक्ति ने हमला करवाया है जिसके खिलाफ पिछले सप्ताह उसने दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।


advertisement:


विदित है कि महिला ने हीरा व्यापारी हितेश शाह के बेटे 24 वर्षीय आरोपी धरन शाह के खिलाफ पिछले सप्ताह दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज किया। पीडि़ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह और आरोपी एक-दूसरे को पिछले दो साल से जानते हैं।

आपको बता दे की आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया बल्कि इसका वीडियो बनाकर महिला से करीब चार लाख रुपए की उगाही भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने पीडि़ता से कनाडा जाने के लिए पैसे मांगे और जब पीडि़ता ने रुपए नहीं दे पाने की बात कही तब आरोपी ने पैसे न दे पाने की स्थिति में उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जिसके बदले में आरोपी का दोस्त उसे कनाडा जाने के लिए पैसे देगा। इसके बाद महिला ने मुंबई के एन टी मार्ग पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के परिवार का यह कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2p5Mr52

No comments:

Post a Comment