Wednesday, September 26, 2018

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बंद के दौरान सरकारी बसों पर पत्थर फेंके गए

पश्चिम बंगाल में दो छात्रों की मौत की घटना के विरोध में बीजेपी ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस दौरान जगह-जगह आगजनी और तोड़-फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया और सरकारी बसों पर पत्थर फेंके । ड्राइवर हेल्मेट लगाकर बस चलाते दिखे।


advertisement:


दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में पुलिस के साथ झड़प में दो छात्रों के मारे जाने की घटना के विरोध में भाजपा ने यह बंद बुलाया है। कूच बेहर में कई सरकारी बसों के शीशे तोड़ दिए गए। मिदनापुर में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों के साथ टायर भी जला दिए।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच संग्राम जारी है। विपक्षी कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने इस्लामपुर में दो छात्रों की हत्या का विरोध कर रही हैं, पर उन्होंने बंद का समर्थन नहीं किया। पार्टियों ने बीजेपी और तृणमूल पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कराने का आरोप लगाया है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Obwrg5

No comments:

Post a Comment