
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई का विकास हमेशा से ही चर्चा में रहा है| अब सूबे के सीएम फडनवीस ने दावा किया है की आगे आने वाले तीन सालो में मुंबई का वो विकास होगा जो आज तक नहीं हुआ और शंघाई के लोग भी इसकी तारीफ करेगे| यह शहर एक आदर्श शहर बन जाएगा| ये बात उन्होंने तब कही जब वो छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 का उदघाटन कर रहे थे| मुख्यमंत्री ने कहा कि नवी मुंबई में नए एयरपोर्ट समेत कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट चल रहे हैं जोकि शहर की तस्वीर को अगले तीन साल में पूरी तरह से बदलकर रख देंगे|
चल रहे कई प्रोजेक्ट्स– आपको बता दें कि सोमवार को वैनगागा टनल बोरिंग मशीन ने पाली स्थित मरोल में टर्मिनल 2 स्टेशन पर 1.26 किलोमीटर लंबी सुरंग को तैयार करने का काम पूरा कर लिया है| इस सुरंग के पूरा होने के साथ ही कोलाबा-बांद्रा सीपेज मेट्रो-2 कोरिडोर भी एमआईडीसी और सीपेज को जोड़ेगा, ये सबअर्बन रेलवे से नहीं जुड़ा है| मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है जोकि शहर की तस्वीर को बदलने का काम पूरा करेगा| हमने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई समस्याओं का सामना किया है, लेकिन इंजीनियर और कर्मचारियों की जबरदस्त मेहनत ने इस काम को सफल कर दिखाया है| उन्होंने कहा कि मेट्रो लाइन 2बी पर एलीवेटेड मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है और यह जल्द ही पूरा हो जाएगा|
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Q70Klq
No comments:
Post a Comment