Saturday, September 8, 2018

पति की संदिग्ध मौत में पत्नी और बेटी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले के थाना महेशगंज पुलिस ने गुजवर गाँव में संदिग्ध दशा में हुई युवक की मौत के संबंध में पत्नी और पुत्री सहित दो के विरुद्ध हत्या का गंभीर मामला दर्ज किया है।


advertisement:


थाना प्रभारी निरीक्षक डीडी सिंह ने यह बताया कि मुन्ना 40 का शव सोमवार और मंगलवार की दरम्यनी रात संदिग्ध अवस्था में पाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया था।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पहुँचने पर मृतक के बड़े भाई जमील अहमद की तहरीर पर मृतक की पत्नी सबीना बानो और बेटी मंतसा सहित दो आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट देखने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

शिक्षक के साथ थे पत्नी के अवैध संबंध और…

The post पति की संदिग्ध मौत में पत्नी और बेटी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wS7prx

No comments:

Post a Comment