Friday, September 14, 2018

सौतेली बेटी को अकेली देखकर पिता की बिगड़ी नियत और फिर…

उत्तर प्रदेश राज्य के गाजियाबाद जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां हवस की प्यास में अंधे हुए एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी के साथ ही दुष्कर्म कर बाप-बेटी के रिश्ते को पूर्ण्तः शर्मसार कर दिया है। इस संदर्भ में पीडि़ता की मां ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला पुलिस के सामने आने के बाद पुलिस ने इसे बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।


advertisement:


पुलिस ने लडक़ी का मेडिकल कराया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने यह बताया कि गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने यह बताया कि मजदूर के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने उस वक्त लडक़ी के साथ दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी। लडक़ी ने जब चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे मारने की धमकी भी दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने यह बताया है कि मामले की जानकारी तब लगी जब पीडि़ता की मां घर पहुंची। इस दौरान घबराई लडक़ी ने अपनी मां पूरी बात बताई। इसके बाद पीडि़ता की मां उसे लेकर स्थानीय थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने यह बताया कि लडक़ी को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2p5XTxz

No comments:

Post a Comment