
दक्षिणी हिंद महासागर में तूफान में फंसे नौसेना कमांडर अभिलाष टॉमी को भारतीय नौसेना के सैनिकों ने फ्रांसिसी जहाज की मदद से सकुशल निकाल लिया है। इस खबर से थोड़ी मिली ही थी कि अब ऐसी ही एक ओर खबर आई जिसमें बताया जा रहा है कि दुबई में आठ भारतीय नाविक पिछले नौ महीने से एक जहाज में फंसे हुए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, पनामा से रवाना हुआ जहाज पिछले साल नवंबर में दुबई की समुद्रीसीमा में पहुंचा। जहाज में फंसे नाविकों ने बताया कि कंपनी ने उन्हें बिना वेतन और बिना भोजन एवं ईंधन के छोड़ दिया है। जहाज दुबई मैरीटाइम सिटी में है। रिपोर्ट के अनुसार, नाविकों ने कहा कि दुबई पहुंचने के बाद उन्हें महज एक ही महीने का वेतन दिया गया है और भोजन एवं पेयजल की नाममात्र की आपूर्ति की जा रही है।
फंसे भारतीय नाविकों की स्थिति ओर दर्द का खुलासा मीडिया में सामने आने के बाद हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से एक जहाज में फंसे नाविकों ने अपनी दर्दभरी स्थिति के बारे में बताया है। फंसे नाविकों को कहना है कि हमारी स्थिति बहुत दयनीय है, ना तो हमारे पास कुछ खाने को है और ना ही हमारे जहाज में ईंधन है। ऐसे में नाविक अब मरने के कगार पर खड़े हैं। उल्लेखनीय है कि नाविकों के पास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का वीजा नहीं है इस कारण वे जहाज से उतर नहीं सकते हैं।
बताया जा रहा है कि यह जहाज जिस कंपनी का है वह भारतीय है, कंपनी के प्रतिनिधित्व कार्यालय यूएई में भी हैं। इसके साथ ही यूएई के फैडरल ट्रांसपोर्ट ऑथेरिटी ने जहाज की मालिकाना हक वाली कंपनी को जल्द से जल्द मामला सुलझाने की चेतावनी दी है, यूएई ने मामला नहीं सुलझने की स्थिति में यूएई फैडरल ट्रांसपोर्ट ऑथेरिटी ने कपंनी पर बैन लगाने की चेतावनी दी है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N7qix2
No comments:
Post a Comment