कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को यहां कहा कि BJP के शासन में लोकतंत्र खतरे में है और कांग्रेस को उसे बचाने के लिए एक बार फिर खड़ा होना होगा। उन्होंने पश्चिमी महाराष्ट्र में कांग्रेस की ‘जनसंघर्ष यात्रा’ के पहले चरण के समापन समारोह में कहा, ‘‘महाराष्ट्र ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। देश के बाकी हिस्से के स्वतंत्रता सेनानियों को महाराष्ट्र से ऊर्जा मिली थी।’’
आजाद ने कहा, ‘‘तब कांग्रेस का स्वतंत्रता आंदोलन देश में लोकतांत्रिक शासन लाने के लिए था लेकिन आज वही लोकतंत्र जिसके लिए लोकमान्य तिलक, महात्मा गांधी, डॉ बाबा साहब आंबेडकर और हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान दे दी, पूर्ण्तः खतरे में है और कांग्रेस को तानाशाही से देश को बचाने के लिए खड़ा होना होगा।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी और BJP अपने चुनावी वादों में से एक भी वादा पूरा करने में विफल रहे है।
15 सितंबर से तेलंगाना में चुनावी अभियान शुरू करेंगे अमित शाह
The post लोकतंत्र के लिए कांग्रेस को एक बार फिर लड़ना होगा: आजाद appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Mfd8NU
No comments:
Post a Comment