केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 13 सितंबर को रूस के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी। शनिवार को यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक स्वराज व्यापार, आर्थिक,वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग के लिए बने अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC- TEC) 23 वीं बैठक में शामिल होगीं। वह इस बैठक की सह अध्यक्षता करेंगी।
आपको बता दे की इस आयोग की हर साल बैठक होती है जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश,विज्ञान,तकनीकी ,सांस्कृतिक एवं आपसी हितों के अन्य मसलों पर सहयोग की समीक्षा की जाती है। बयान के अनुसार आयोग विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की स्थिति का जायजा लेने के बाद संबद्ध क्षेत्रों के लिए नीति और दिशानिर्देशों की अनुसंशा करेगा।
The post 13 सितंबर को रूस के दौरे पर जाएंगी सुषमा स्वराज appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2MWbq9g
No comments:
Post a Comment