Saturday, September 8, 2018

पहले किया युवती का अपहरण और फिर…

उत्तर प्रदेश राज्य के नोएडा में में एक युवती का अपहरण कर उसे बेचने का बहुत ही सनसनीखे मामाल सामने आया है। यहां एक युवती का अपहरणकर्ताओं ने पहले तो अगवा किया और फिर उसे कॉल गर्ल रैकेट को बेच दिया। इस संबंध में लडक़ी के पिता ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसे बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।


advertisement:


मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोएडा में गुरुवार की कल रात एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई है। व्यक्ति ने यह आरोप लगाया है कि अपहर्तओं ने उसकी बेटी को अगवा कर उसे कॉल गर्ल रैकेट चलाने वाले लोगों को बेच दिया है। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले को लेकर पुलिस ने बताया है कि सेक्टर 8 में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 22 वर्षीय बेटी 31 अगस्त से लापता है।

मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उन्होंने बताया है कि व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी को अजय राम नामक व्यक्ति अगवा करके ले गया है। रिपोट्र्स के अनुसार पुलिस ने बताया है कि अजय राम हाल ही में भांडाफोड़ किए गए कॉल गर्ल रैकेट चलाने वाले गैंग के सरगना डॉक्टर संतोष के क्लीनिक पर काम करता था।

पीडि़त का यह आरोप है कि अजय राम ने ही उसकी बेटी को अगवा कर डॉक्टर संतोष के हवाले किया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। विदित है कि 1 अगस्त को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया था जो डॉक्टरी व ब्यूटी पार्लर की आड़ में भोली भाली व गरीब किशोरियों को अपने जाल में फंसाता था तथा उन्हें ऐशो आराम की जिंदगी देने का लोभ देकर देह व्यापार के धंधे में धकेल देता था।

रिश्तेदार ने विधवा महिला को दिया शादी का झांसा और फिर…

The post पहले किया युवती का अपहरण और फिर… appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CyonBs

No comments:

Post a Comment