भारत और अमेरिका की सेनाएं आपस में सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ आगामी 16-29 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के चौबटिया में वार्षिक ‘युद्धाभ्यास’ करेंगी। अधिकारियों ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह अभ्यास आतंकवाद निरोधक सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होगा। इस साल के अभ्यास की परिसीमा और सघनता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में वृद्धि के आलोक में ज्यादा व्यापक होगी।
उन्होंने कहा कि हर पक्ष से करीब 400 सैनिकों के हिस्सा लेने की संभावना है। अमेरिका और भारत के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग में पिछले दो-चार सालों में नयी रफ्तार नजर आई है। कल दोनों देशों ने एक ऐतिहासिक समझौते पर दस्तखत किए थे जिससे भारतीय रक्षा बलों को अमेरिका से सैन्य ग्रेड के संचार उपकरण मिल पाएंगे और उसे समय पर कूटबद्ध सूचना भी मिलेगी।
पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद
The post उत्तराखंड में दो हफ्ते तक युद्धाभ्यास करेंगी भारत और अमेरिका की सेनाएं appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QdRtJ5
No comments:
Post a Comment