सुंदर दिखना आखिर कौन नहीं चाहता लेकिन जिनकी स्किन का रंग डार्क होता है, उन्हें कई बार असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग तो अपना रंग गोरा करने के लिए तरह-तरह की क्रीम आदि का सहारा भी लेते हैं। लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीके से अपनी रंगत को निखारना चाहते हैं तो यह अचूक नुस्खा आजमा सकते हैं-
इसके लिए पहले आपको एक पेस्ट तैयार करना होगा और पेस्ट बनाने के लिए एक बर्तन में 2 विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकाल लें। अब इसमें अाधा चम्मच शहद मिलाएं। साथ ही आधा चम्मच नींबू का रस व चावल का आटा डालें। अब अंत में इसमें 1 चम्मच गुलाबजल डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
कुछ ही क्षणों में एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा। पेस्ट बन जाने के बाद 15 मिनट के लिए इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे से इस पेस्ट को सादे पानी से साफ करें।
महज कुछ दिनों तक लगातार इस्तेमाल से ही आपको अपनी स्किन और उसकी रंगत में बदलाव दिखाई देगा।
The post स्किन पर चाहिए फेयरनेस, अपनाएं यह देसी नुस्खा appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2N2gOYN
No comments:
Post a Comment