Tuesday, September 25, 2018

बीजेपी का “कार्यकर्त्ता महाकुम्भ” आज, दस लाख कार्यकर्ताओ को मोदी-शाह देगे जीत का मन्त्र

भोपाल: साल के अंत में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावो को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी दावेदारी ठोकने में लगी हुई है| जहाँ कांग्रेस के नेता हर एक जिले में जा रहे है तो वही शिवराज सिंह चौहान भी यात्रा निकलाने में व्यस्त है और ऐसे में राहुल गाँधी और मोदी जैसे बड़े नेताओ की दौड़ भी प्रदेश में बढ़ गई है| अब मंगलवार को प्रदेश की राजधानी में भाजपा का “कार्यकर्त्ता महाकुम्भ” होने जा रहा है जो की भाजपा के लिए एक बहुत बड़ा इवेंट कहा जा सकता है क्योकि इसमें लगभग दस लाख कार्यकर्ताओ के आने की सम्भावना है| इस महाकुम्भ में पीएम मोदी, अमित शाह समेत प्रदेश के कई भाजपा के दिग्गज नेता जमा होगे|


advertisement:


 

नई ऊर्जा का संचार: चौहान

सूबे के सीएम इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित है| उनका कहना है की “हमने बीते दो विधानसभा चुनावो के होने से पहले इसी तरह से कार्यकर्त्ता महाकुम्भ का आयोजन किया था और हमे जीत मिली थी और इस साल भी हम ऐसा करने जा रहे है| इससे कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा का संचर होगा और इससे एमपी में पार्टी को और मजबूती मिलेगी”| वही प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है की इसमें लगभग 65 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों के कार्यकर्त्ता शामिल होगे और ये सभी 230 विधानसभाओ से आयेगे|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QUs7jP

No comments:

Post a Comment