Sunday, September 9, 2018

घर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिला के साथ किया ये घिनौना काम

देश की राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां एक महिला का शव अर्ध नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला है। आपको बता दे की मामला बाहरी दिल्ली के रनहौला इलाके का बताया जा रहा है। उधर मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।


advertisement:


आपको बता दे की पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाहरी दिल्ली के रनहौला इलाके में गुरुवार को एक खेत से 70 वर्षीय एक दिव्यांग महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है। महिला का चेहरा कुचला हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि महिला के साथ यौन उत्पीडऩ की आशंका है।

मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पुलिस ने मामले को लेकर बताया है कि महिला विधवा थी और हर दिन वह खुले में सोया करती थी। गुरुवार को जब उसका बेटा उठा तो उसने अपनी मां को बिस्तर से नदारद पाया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया है कि महिला के बेटे ने उसे ढूंढऩा शुरू किया और खेत में अर्धनग्न हालत में उसका शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पांच माह की बच्ची के साथ आरोपी ने किया ये घिनौना काम

The post घर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिला के साथ किया ये घिनौना काम appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NZUE5D

No comments:

Post a Comment