काजू एक ऐसा नट्स है, जो हर डिश के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। यहां तक कि शेक से लेकर सब्जी तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो आपने काजू को कई बार खाया होगा। कभी कच्चा, कभी बरफी तो कभी सब्जी की ग्रेवी में, लेकिन क्या आपने इससे बने पकौड़ों का स्वाद चखा है। नहीं न, तो चलिए आज हम आपको काजू पकौड़ा बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा-
काजू पकौड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, पुदीना, प्याज और काजू को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब इसमें तेल तथा पानी डालकर सभी सामग्री को दोबारा अच्छी तरह मिलाएं
एक पैन में तेल गर्म करके उसमें पकौड़े गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें। फ्राई करने के बाद इसे निकालकर अब्सॉर्बेंट पेपर पर रख दें, ताकि एक्सट्रा ऑयल निकल जाए।
आपके काजू पकौड़े बनकर तैयार हैं। अब आप इन्हें गर्मा-गर्म कैचअप या हरी चटनी के साथ सर्व करें।
The post एक बार बनाइए काजू पकौड़ा, हर कोई पूछेगा रेसिपी appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qge4Vh
No comments:
Post a Comment