Thursday, September 13, 2018

बहुत चौकाने वाला है विजय माल्या का जेटली से मुलाकात का खुलासा: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राजयसभा सांसद संजय सिंह ने भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या द्वारा देश छोड़कर जाने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के खुलासे को बहुत ही चौंकाने वाला बताते हुए कहा है कि यह सरकार के संरक्षण में सरकारी खजाने की खुली लूट है। सिंह ने गुरुवार को यह कहा कि माल्या ने बैंकों के अपने कर्ज के मामलों पर जेटली से मुलाकात के दौरान सुलह समझौते की बात कही है। उन्होंने कहा ‘‘सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर यह समझौता किस तरह का था, क्या माल्या को दिया गया कर्ज निजी पैसा था। मामले की सच्चाई देश के सामने अवश्य आना चाहिए।’’


advertisement:


लोग कर्ज चुकाए देश छोड़ कर भाग जाते हैं विदेश

संजय सिंह ने कहा कि बैंकों में जमा पैसा देश की जनता का पैसा है जो देश के किसान, मजदूर और सरकारी कर्मचारियों सहित देश की आम आदमी की जमा पूंजी है। उन्होंने यह कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई के रूप में जमा हजारों करोड़ रुपए की पूंजी सरकार चंद कारोबारियों को कर्ज के रूप में दे देती है। ये लोग कर्ज चुकाए बिना देश छोड़ कर भाग जाते हैं। आप सांसद ने इसे सरकारी संरक्षण में जनता के धन की लूट बताते हुए यह पूछा कि आखिर यह सिलसिला कब रुकेगा। सिंह ने कहा कि 21 हजार करोड़ रुपए लेकर फरार होने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी के देश छोडऩे से पहले PM नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर सामने आई थी। अब माल्या ने जेटी से मुलकात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा ‘‘माल्या भागा जेटली से मिलकर और नीरव मोदी भागा मोदी से मिलकर। अब यह स्पष्ट है कि सरकार के संरक्षण में देश को लूटा जा रहा है।’’



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xcg3kX

No comments:

Post a Comment