Thursday, September 13, 2018

एक क्लिक में जानिए आज के सभी प्रमुख समाचार (13/09/2018)

प्रमुख समाचार (13/09/2018)

लंदन जाने से पहले माल्या ने की थी जेटली से डील: राहुल गांधी


advertisement:


भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के दावे से राजनीतिक भूचाल आ गया है। BJP और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। BJP की सफाई के बाद अब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्त मंत्री पर आरोप लगाया है। कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए यह आरोप लगाया कि जेटली की मिली-भगत से माल्या भागने में सफल रहा।

बहुत चौकाने वाला है विजय माल्या का जेटली से मुलाकात का खुलासा: संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राजयसभा सांसद संजय सिंह ने भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या द्वारा देश छोड़कर जाने से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के खुलासे को बहुत ही चौंकाने वाला बताते हुए कहा है कि यह सरकार के संरक्षण में सरकारी खजाने की खुली लूट है। सिंह ने गुरुवार को यह कहा कि माल्या ने बैंकों के अपने कर्ज के मामलों पर जेटली से मुलाकात के दौरान सुलह समझौते की बात कही है।

यूपीए सरकार ने माफ किये किंगफ़िशर कंपनी के लोन, माल्या से उनका गहरा रिश्ता: बीजेपी

भगोड़े विजय माल्या के द्वारा अरुण जेटली से मुलाकात को लेकर दिए गए बयान का संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है| कांग्रेस ने जहाँ लगातार बीजेपी को इस मुद्दे में घेरना शुरू किया है तो वही अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है| बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में गाँधी परिवार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा की गाँधी परिवार यानी की यूपीए सरकार ने विजय माल्या की कंपनी के लोन माफ़ किये थे और माल्या को गाँधी परिवार का आशीर्वाद प्राप्त था|

माल्या के मुद्दे पर कांग्रेस ने माँगा वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस्तीफा

करोड़ों का घपला कर फरार हुए कारोबारी विजय माल्या के एक बयान से देश की राजनीति में खलबली मच गई है। लंदन में विजय माल्या ने दावा किया कि भारत छोड़ने से पहले वह वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिले थे। इस बयान के बाद विपक्ष अरुण जेटली का इस्तीफा मांग रहा है।

संसद के सेंट्रल हाल में हुई थी माल्या और जेटली की मुलाकात, CCTV से होगी पुष्टि:पीएल पूनिया

भगोड़े व्यापारी विजय माल्या के बीते दिन दिए एक बयान से देशभर के सियासी घमाशान मच गया है| माल्या ने लन्दन कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा था की देश छोड़ने से पहले अरुण जेटली से उसकी मुलाक़ात हुई थी और उसने मामले को सुलझाने की कोशिश की थी| माल्या के इस बयान के बाद बीजेपी लगातार घिरती नजर आ रही है| अरुण जेटली ने खुद लैटर जारी करके कहा है की माल्या की मुलाकात अनैतिक थी वो संसद में हुई थी| तो वही अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया इस विवाद में कूद गए है और अरुण जेटली का पक्ष लेते नजर आ रहे है|

विपक्ष की भूमिका में फेल है कांग्रेस, मुझे उनके कार्यकर्ताओ पर दया आती है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को नमो ऐप के जरिये जयपुर देहात, हजीराबाद, नवादा, अरुणाचल(वेस्ट) और गाजियाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने अपने परिचित अंदाज में कांग्रेस में घेरा| मोदी ने कहा की कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से विपक्ष की भूमिका में फेल हो गई है, मुझे उनके कार्यकर्ताओ पर दया आती है जो लम्बे समय से एक ही परिवार के लिए कम करते आ रहे है| अगर परिवार विजयी नहीं हुआ तो उन्हें निकाल दिया जाता है|

मध्य कश्मीर में आतंकवादी ने किया सरेंडर

मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में गुरुवार को एक आतंकवादी ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कि आतंकवादी की पहचान रऊफ अहमद के रूप में की गयी है। वह पांच महीने पहले आतंकवाद में शामिल हुआ था। उसने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

अक्टूबर में चीन की यात्रा करेंगे शिंजो आबे

जापान के PM शिंजो आबे ने चीन के नेता शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बुधवार को रूस के व्लादिवोस्कतोक में यह कहा कि वे अक्टूबर में चीन के दौरे पर जाने के लिए सहमत हैं और इसकी तैयारियां कर रहे हैं। आपको बता दे की शिजों आबे की इस घोषणा से एशियाई प्रतिद्वंद्वियों के बीच संबंधों को गर्माहट देने के नए संकेत मिले हैं।

‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म का सिक़्वल बनाना चाहते हैं करण जौहर

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है का सीक्वल बनाना चाहते हैं। आपको बता दे की करण ने वर्ष 1998 में सुपरहिट फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई थी। आपको बता दें इस फिल्म के जरिए करण ने बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

विजय हजारे ट्राॅफी में मुंबई के कप्तान होंगे अंजिक्य रहाणे

इंग्लैंड में अभी हाल में समाप्त हुई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्लेबाजी में पूर्ण्तः नाकाम रहे अजिंक्य रहाणे को विजय हजारे ट्राॅफी के सीमित ओवर क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई की कप्तानी के लिए चुना गया है। आपको बता दे की मुंबई की टीम इलीट ग्रुप ए में शामिल है, जो इस 50 ओवर के टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 19 सितंबर को बड़ौदा के खिलाफ करेगी।

विस्तार से पढ़ने के लिए www.businesssandesh.in या  www.navyugsandesh.com पर जाये। ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए बिज़नेस सन्देश (Business Sandesh) का फेसबुक पेज लाइक करें। हमसे जुड़े रहने के लिए नवयुग सन्देश (बिज़नेस सन्देश ग्रुप) का हिंदी न्यूज़ मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ( यहाँ क्लिक करें)



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QtGjjo

No comments:

Post a Comment