Thursday, September 27, 2018

बीजेपी के लिए आधार उत्पीड़न और निगरानी का साधन: राहुल गांधी

आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आए अहम फैसले के बाद कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाध्ंाी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है, राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि कांग्रेस के लिए आधार सशक्तिकरण का साधन था। बीजेपी के लिए, आधार उत्पीडऩ और निगरानी का एक साधन है। कांग्रेस दृष्टि और सुरक्षा का समर्थन करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए अपने अहम फैसले में आधार कानून के कई प्रावधान रद्द कर दिए।

देश की सर्वोच्च अदालत ने कोर्ट ने बैंक, मोबाइल फोन और स्कूल एडमीशन आदि में आधार की अनिवार्यता खत्म कर दी है। साथ ही साफ किया है कि सब्सिडी देने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए तो आधार जरूरी होगा। पैन और आधार के लिंक करने के आइटी कानून को कोर्ट ने सही ठहराया है। लेकिन कोई निजी व्यक्ति या कंपनी आधार की प्रमाणिकता नहीं मांग सकती। जबकि सरकार की लाभार्थी योजनाओं और सब्सिडी पाने वाली योजनाओं में आधार जरूरी होगा।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qg2eKn

No comments:

Post a Comment