आमतौर पर महिलाएं अपनी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए तरह-तरह के जतन करती हैं। कभी महंगी क्रीम का इस्तेमाल तो कभी ब्यूटी टीटमेंट। इनसे उनकी स्किन में ग्लो तो आता है लेकिन उनके काफी सारे पैसे खर्च हो जाते हैं। पर अगर आप नेचुरल तरीके अपनी स्किन को लंबे समय जवां और खूबसूरत बनाए रखना चाहती हैं तो इसके लिए घर पर ही एक एंटी-एजिंग जेल तैयार करें। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में-
घर पर एंटी-एजिंग जेल बनाने के लिए आपको एक खीरे के रस व दो से तीन चम्मच एलोवेरा जेल की आवश्यकता होगी। सबसे पहले आप एक बाउल में इन दोनों चीजों को डालकर अच्छी तरह तब तक मिक्स करें जब तक जेल का रंग न बदल जाए। इसके बाद इससे चेहरे की मसाज करें।
सुबह फेस वॉश की तरह और रात को सोने से पहले इस जेल का इस्तेमाल करें।
लगातार पन्द्रह दिन इस एंटी-एजिंग जेल का इस्तेमाल कीजिए। आपको खुद ब खुद अपनी स्किन में फर्क नजर आएगा।
गर्दन के कालेपन से चाहिए छुटकारा, नहाने से पहले करें बस यह काम
The post होममेड एंटी-एजिंग जेल से स्किन बनेगी जवां-जवां appeared first on Navyug Sandesh.
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wUXX6J
No comments:
Post a Comment