Saturday, September 8, 2018

मां के साथ कलयुगी बेटे ने किया ये घिनौना काम

मध्यप्रदेश राज्य के सागर जिले में रिश्तों का कत्ल करने का एक बहुत ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मामला जिले के राहतगढ़ थाना इलाके का बताया जा रहा है। उधर बेटे द्वारा अपनी ही मां की इतनी बेरहमी से हत्या करने के बाद इलाके में पूर्ण्तः सनसनी फैली हुई है।


advertisement:


वहीं मामले की सूचना मिलनेे के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के राहतगढ़ थाना इलाके के चंदनहारी गांव में बुधवार को PM जनधन योजना के तहत कुटिया को लेकर दो लोगों से विवाद के बाद बेटे ने मां की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार वारदात को लेकर पुलिस ने बताया है कि चंदनहारी निवासी कमलेश का दोपहर गांव के ही दो लोगों से जनधन योजना के तहत कुटिया आवंटन की राशि को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह घर आया तो मां ने उसे रोका होगा।

इस दौरान उसने कुल्हाड़ी से अपनी ही मां मोतीबाई साहू (65) पर हमला कर दिया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने भगवानदास चढ़ार की रिपोर्ट पर आरोपी पुत्र कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोट्र्स से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

युवती के साथ फेसबुक फ्रेड ने किया ये घिनौना काम

The post मां के साथ कलयुगी बेटे ने किया ये घिनौना काम appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M9QXbN

No comments:

Post a Comment