बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के आरोपों पर शुक्रवार को यह कहा कि केंद्र ने यह समझौता कर वायुसेना का मनोबल बढ़ाया है जबकि कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी इस मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं।
मोदी ने यहां कहा कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने फ्रांस से अत्याधुनिक 36 राफेल विमानों की खऱीद का समझौता कर वायुसेना का मनोबल बढ़ाया जबकि गांधी रक्षा जैसे मुद्दे पर लगातार देश को पूर्ण्तः गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी संसद से लेकर जनसभाओं तक विमान की चार अलग-अलग कीमत बता चुके हैं।
BJP नेता ने कहा कि गांधी जिस विमान की कीमत कर्नाटक की सभा में तकरीबन 700 करोड़ रुपए बता चुके थे, उसकी कीमत कभी 520 करोड़ रुपये, 526 करोड़ रुपए तो कभी 540 करोड़ रुपए बताकर यही साबित कर रहे हैं कि उनकी जानकारियां सही नहीं हैं।
अब बिना डेबिट कार्ड के एटीएम से निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे
The post राफेल सौदे पर देश को गुमराह कर रहे है राहुल गाँधी: सुशील कुमार मोदी appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wQXJyC
No comments:
Post a Comment