Wednesday, September 26, 2018

इन तरीकों को अपनाकर ले सकते हैं सुकून और सेहतभरी नींद

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान इतना थका होता है कि उसे बिस्तर पर पड़ते ही नींद आ जाती है। लेकिन, इंसान को सोने से पहले कई ऐसी बातों को ध्यान रखना चाहिए जिससे नींद भी अच्छी मिले और स्वास्थ्य भी बेहतर रहे। गलत दिशा ओर गलत तरीके से सोने से हमें कई नुकसान हो सकते हैं। नींद के साथ हमें दिशा का ख्याल रखना चाहिए। धार्मिक व वास्तु के लिहाज़ से देखें तो सोने से पहले दिशा की लाभ हानि देखने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है ओर नींद भी बहुत सुकून भरी आती है।


advertisement:


जो लोग उत्तर दिशा में अपना सिर रखते हैं और दक्षिण दिशा में पैर रखकर सोते हैं, वे लोग अक्सर बीमारी व बैचेनी से पीडि़त रहते हैं।

जो लोग दक्षिण दिशा में सिर रखते हैं और उत्तर दिशा में पैर रखकर सोते हैं, वे लोग सुखी व अच्छी जिंदगी जीते हैं।

जो लोग पूर्व दिशा में सिर रखते हैं और पश्चिम दिशा में पैर रखकर सोते हैं,  वे लोग हमेशा मानसिक सुकून प्राप्त करते हैं।

इन से हमें यह मालूम पड़ता है कि हमें दक्षिण दिशा की और सिर व उत्तर दिशा की और पेर रखकर सोना चाहिए। जिससे हमें सुकून भरी नींद व कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता हैं।

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2xQvsYC

No comments:

Post a Comment