Friday, September 7, 2018

क्या रहा सवर्णों द्वारा बुलाये गए बंद का असर?

कल सवर्णों द्वारा SC/ST एक्ट के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार और मध्य प्रदेश में देखने को मिला। इन राज्यों में लोगों ने ट्रेन रोकी, आगजनी की और सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया। मध्य प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 पहले से ही लागू कर दी गई थी।बिहार के खगड़िया में सवर्णों के समूह ने NH-31 पर ट्रैफिक जाम किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। बिहार के आरा में लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को रोक दिया गया। कहना था कि देश में SC/ST कानून में बदलाव नहीं किया गया, तो इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


advertisement:


नवादा में लोगों ने घूम-घूमकर बाजार को बंद कराया। दरभंगा और मसूदन में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोका। आरा में बंद समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई जिस दौरान बंद समर्थकों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस को बंद समर्थकों पर लाठीचार्ज करना पड़ा।भारत बंद को देखते हुए मध्य प्रदेश के 10 जिलों में धारा 144 लागू की गई। यहां पर पेट्रोल पंप, स्कूल, कॉलेज बंद रहे और ड्रोन के जरिए प्रदर्शनकारियों पर नज़र रखी गई।राजस्थान में भारत बंद का असर दिखा और जयपुर के स्कूल, कॉलेज और मॉल सब बंद नज़र आए।इस क्षेत्र में करणी सेना की अगुवाई में प्रदर्शन हुआ।

उत्तर प्रदेश के संभल और मुजफ्फरनगर में भी धारा 144 लागू कर दी गई। लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। नोएडा में लोग सडकों पर आये और सरकार विरोधी नारे लगाए। महाराष्ट्र में लोगों ने सड़कों पर उतर सरकार विरोधी नारे लगाए। लोगों का कहना था किसरकार को तुरंत अपना आदेश वापस लेना चाहिए और जैसा सुप्रीम कोर्ट के कहेनुसार SC/SC एक्ट को मानना चाहिए।

युवक ने महिला को बुलाया अपने घर और फिर…

The post क्या रहा सवर्णों द्वारा बुलाये गए बंद का असर? appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2oOB95b

No comments:

Post a Comment