Friday, September 7, 2018

पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद

कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में के खिलाफ 10 सितंबर को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है। पार्टी ने अन्य विपक्षी दलों से भी वे ‘भारत बंद’ का समर्थन माँगा है। कांग्रेस का कहना है कि यह बंद सुबह नौ बजे से दिन में तीन बजे तक होगा जिससे आम जनता को कोई परेशानी नहीं हो। अशोक गहलोत ने कहा, ‘आज देश का कोई वर्ग खुश नहीं है। मंहगाई और पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दाम से सब परेशान हैं।’


advertisement:


कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल पर कर के द्वारा 11 लाख रुपये की ‘लूट’ की है। ‘भारत बंद’ रखा जा रहा है जिससे सरकार पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने और इन्हे जीएसटी के दायरे में लाने के लिए दबाव बनाया जा सके। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विपक्षी पार्टियों से बात की है। सभी ने इसके समर्थन की बात की है। आम लोगों की जेब पर डाका डालकर जो पैसे निकाले गए वो कहाँ गए, मोदी जी बता नहीं रहे हैं।कल जेटली जी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत करने के लिए जादू की छड़ी नहीं है। ‘

‘ मई, 2014 से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 210 फीसदी की बढ़ोतरी की. डीजल पर उत्पाद शुल्क 444 फीसदी बढ़ाया जा चुका है। मोदी सरकार पेट्रोल पर 28 रुपये और डीजल में 27 रुपये की बढ़ोतरी कर चुकी है। गैस सिलेंडर के दाम को भी दोगुना कर दिया गया।

युवक ने महिला को बुलाया अपने घर और फिर…

The post पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wO6yZa

No comments:

Post a Comment