Thursday, September 13, 2018

लंदन जाने से पहले माल्या ने की थी जेटली से डील: राहुल गांधी

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के दावे से राजनीतिक भूचाल आ गया है। BJP और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। BJP की सफाई के बाद अब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वित्त मंत्री पर आरोप लगाया है।


advertisement:


कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए यह आरोप लगाया कि जेटली की मिली-भगत से माल्या भागने में सफल रहा। इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री झूठ बोल रहे हैं, सरकार झूठ बोल रही है और अब वित्त मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने संवाददाताओं से यह कहा कि कल जेटली जी ने कहा कि विजय माल्या ने उनसे संसद में अनौपचारिक मुलाकात कर ली थी। वह लंबे ब्लॉग लिखते हैं, लेकिन किसी ब्लॉग में इस मुलाकात का जिक्र नहीं किया।

राहुल गाँधी ने दावा किया कि हमारी पार्टी के नेता पीएल पुनिया ने देखा कि दोनों संसद के केंद्रीय कक्ष में मिले थे। उन्होंने कहा कि इसमें दो सवाल उठते हैं। पहला सवाल कि वित्त मंत्री भगोड़े से बात करते हैं और वह उनसे लंदन जाने के बारे में बताता है। लेकिन माल्या के बारे में वित्त मंत्री ने किसी भी एजेंसी को क्यों नहीं बताया? राहुल ने यह भी पूछा कि CBI पर दबाव डालकर ‘रेस्ट्रेंड नोटिस’ को ‘इन्फॉर्म्ड’ नोटिस में किसने बदलवाया? उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा,”वित्त मंत्री की मिली-भगत है। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने अपराधी के साथ मिली-भगत क्यों की?”



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qq08bo

No comments:

Post a Comment