Thursday, September 13, 2018

यूपीए सरकार ने माफ किये किंगफ़िशर कंपनी के लोन, माल्या से उनका गहरा रिश्ता: बीजेपी

नई दिल्ली: भगोड़े विजय माल्या के द्वारा अरुण जेटली से मुलाकात को लेकर दिए गए बयान का संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है| कांग्रेस ने जहाँ लगातार बीजेपी को इस मुद्दे में घेरना शुरू किया है तो वही अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है| बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस में गाँधी परिवार पर निशाना साधा| उन्होंने कहा की गाँधी परिवार यानी की यूपीए सरकार ने विजय माल्या की कंपनी के लोन माफ़ किये थे और माल्या को गाँधी परिवार का आशीर्वाद प्राप्त था|


advertisement:


 

फ्री में यात्रा करते थे राहुल– बीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि किंगफिशर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बैकफुट पर हैं| उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किंगफिशर एयरलाइंस में फ्री में यात्रा करते थे| कभी-कभी लगता है कि किंगफिशर एयरलाइंस माल्या की नहीं बल्कि गांधी परिवार की कंपनी थी| किंगफिशर एयरलाइंस के जरिए गांधी परिवार को फायदे मिले, वो पब्लिक डोमेन में हैं|

 

हवाला कंपनी से था राहुल का कनेक्शन– पात्रा ने सबके सामने एक डॉक्यूमेंट रखते हुए कहा की “हवाला की एक कंपनी से राहुल गाँधी का सम्बन्ध था और उसमे उन्होंने पांच हजार करोड़ रुपये का गबन किया था| उन्होंने इसका इस्तेमाल कहा किया, इसका जवाब राहुल गाँधी दे|



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NdeRc5

No comments:

Post a Comment