तेलंगाना विधानसभा भंग करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने एक प्रेस वार्ता की। इस प्रेस वार्ता में के चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मसखरा तक बता दिया। अब मामला राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।
राव ने राहुल गांधी के मोदी को गले लगाने और उसके बाद आंख मारने को लेकर हमला बोला, राव ने कहा, हर कोई जानता है कि राहुल गांधी क्या हैं.. वह देश के सबसे बड़े मसखरे हैं। सारे देश ने देखा कि किस तरह वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गए और उन्हें गले लगाया और फिर आंख मारी। वह हमारे लिए संपत्ति की तरह हैं, जितनी ज्यादा बार वह तेलंगाना आएंगे हम उतनी ज्यादा सीटें जीतेंगे।
Hon'ble Chief Minister Sri K. Chandrashekar Rao met Hon'ble Governor Sri ESL. Narasimhan at Raj Bhavan to present a copy of the resolution of the Council of Ministers recommending the dissolution of the Assembly. pic.twitter.com/JUhXmFPG6u
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) September 6, 2018
राव ने कहा, ‘कांग्रेस की सरकार बिल्कुल अनचाही थी। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ। 2014 से पहले तलंगाना में बम ब्लास्ट, बिजली, सांप्रदायिक हिंसा जैसे कई मुद्दे थे। अब हम इन सबसे मुक्त हैं, मैं कांग्रेस को मैदान में आकर चुनाव लडऩे की चुनौती देता हूं, जनता उन्हें जवाब देगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) प्रमुख ने अपने 105 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
The post सरकार भंग करते ही कांग्रेस पर हमलावर हुए केसीआर, राहुल को बताया सबसे बड़ा मसखरा appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wSWChA
No comments:
Post a Comment