तेलंगाना राष्ट्र समिति(TRS) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को CM पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। इस्तीफे के बाद राव ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देश के सबसे बड़े मसखरे हैं। राज्यपाल ईएसएल नरासिम्हन के राज्य विधानसभा को भंग किए जाने के तत्काल बाद राव ने यहां TRS भवन में एक खचाखच भरे पत्रकार सम्मेलन में विधानसभा को भंग करने के कारणों का खुलासा किया और यह भी कहा कि पूरे देश ने देखा है कि किस तरह गांधी संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान PM नरेंद्र मोदी से गले मिले और बाद में कैसे उन्होंने आंख मारी।
राव ने कहा कि राहुल देश के सबसे बड़े जोकर हैं और उन्हें कांग्रेस दिल्ली साम्राज्य की विरासत, पंरपरा के अनुसार मिली हैं और इसी वजह से वह तेलंगाना के लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि वे दिल्ली के गुलाम नहीं बने। साथ ही उन्होंने यह घोषणा की कि वे शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 50 दिनों में राव करीब 100 विधानसभा क्षेत्रों में रैली को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली हुस्नाबाद में होगी। 2014 में भी उन्होंने यहीं से ही अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।
चुनाव के दौरान पेड न्यूज और फेक न्यूज पर नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण
The post KCR ने राहुल गाँधी को बताया देश का सबसे बड़ा जोकर appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Npl1Vy
No comments:
Post a Comment