Sunday, September 9, 2018

मोदी को झूठा और योगी को अनपढ़ बताकर खुद पीएम बनना चाहते है आज़म खान

लखनऊ: सपा के कद्दावर नेता आजम खान अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है| आये दिन वो मोदी और योगी पर तरह तरह के आरोप लगाते है और अब उन्होंने मोदी को झूठा और योगी को अनपढ़ कहते हुए खुद को पीएम उम्मीदवार घोषित करने की बात भी कह दी| सपा नेता आजम खान शनिवार शाम एक श्रधांजली सभा में पहुचे थे जहाँ उन्होंने ये बात कही|


advertisement:


 

मैं भी बनना चाहता हूँ पीएम– आजम खान ने कहा की “योगी और मोदी हर एक मोर्चे पर विफल हो रहे है| सरकार बनने से पहले इन्होने दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी और इसके साथ कई सारे वादे किये थे लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है”| आजम खान ने कहा की “मैं खुद पीएम बनना चाहता हूँ और अगर आप लोग कहे तो मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम भी घोषित करवा सकता हूँ”|

 

शिवपाल पर कही बड़ी बात– सपा पार्टी से नाराज चल रहे अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल खुद की पार्टी का एलान कर चुके है| उनके बारे में बोलते हुए आजम खान ने कहा की “अगर शिवपाल को कोई समस्या है तो हमे बैठकर बात करनी चहिये और हम उस मुद्दे को सुलझा लेगे, उन्होंने पार्टी की सेवा की है और उनका इस तरह से रूठ जाना सही नहीं है”|

The post मोदी को झूठा और योगी को अनपढ़ बताकर खुद पीएम बनना चाहते है आज़म खान appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2wWazvn

No comments:

Post a Comment